एपस्टीन फाइल्स में Bill Gates का नाम आने पर Twinkle Khanna ने कसा तंज, बोलीं- 'माइक्रोसॉफ्ट का बॉयकॉट करने...'

एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) बिल गेट्स (Bill Gates) का भी नाम सामने आया है। इसके बाद से ही वह सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब बॉलीवुड की पूर्व एक्ट्रेस औ ...और पढ़ें

बिल गेट्स पर ट्विंकल खन्ना का तंज। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एपस्टीन फाइल्स में आया बिल गेट्स का नाम
बिल गेट्स को लेकर ट्विंकल खन्ना का पोस्ट
बिल गेट्स का नाम आते ही हैरान हुईं ट्विंकल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) के कारनामों का काला चिट्ठा एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) इस वक्त सुर्खियों में हैं। एपस्टीन फाइल्स में दुनिया की बड़ी हस्तियों का नाम है जिनमें से एक माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स (Bill Gates) भी हैं।
एपस्टीन फाइल्स में बिल गेट्स का नाम आया जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई भी पेश की। जब से एपस्टीन फाइल्स रिलीज हुआ है, तभी से वह ट्रेंड कर रहे हैं। अब अक्षय कुमार की पत्नी और पूर्व एक्ट्रेस-लेखिका ट्विकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने हालिया कॉलम के जरिए बिल गेट्स पर तंज कसा है।
ट्विंकल खन्ना ने बिल गेट्स पर कसा तंज
ट्विंकल खन्ना ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे अपने कॉलम के जरिए बिल गेट्स के एपस्टीन फाइल्स में नाम आने पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, "सुबह 9.30 बजे जब मैं अपने अकाउंटेंट के ईमेल देख रही थी तो मुझे उन दिनों की याद आ रही थी जब बिल गेट्स एक्सेल की वजह से ट्रेंडिंग थे, न कि एपस्टीन की वजह से।"

माइक्रोसॉफ्ट बॉयकॉट करना चाहती थीं ट्विंकल
ट्विंकल खन्ना ने आगे लिखा, "एक पल के लिए मैंने माइक्रोसॉफ्ट का बॉयकॉट करने के बारे में सोचा। फिर मैंने यही बात वर्ड में टाइप करना जारी रखा। इंसान हमेशा नैतिकता से ज्यादा सुविधा को चुनते हैं। नैतिकता ज्यादा जरूरी है। वर्ड 'ज्यादा जरूरी' को लाल रंग से अंडरलाइन करता है। काश यह उन संदिग्ध अरबपतियों को भी उनके संदिग्ध इंग्लिश स्किल्स के साथ फ्लैग कर पाता, जैसा कि एपस्टीन के सभी ईमेल में देखा गया है।"
क्या है बिल गेट्स का एपस्टीन फाइल्स से कनेक्शन?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एपस्टीन फाइल्स में जेफरी का एक ईमेल है जिसमें दावा किया गया था कि 'रूसी लड़कियों के साथ संबंध बनाने के बाद बिल गेट्स को एसटीडी (सेक्शुअल ट्रांसमिटेड डिसीज) हो गया था।'
हालांकि, बिल गेट्स ने एक इंटरव्यू में इन दावों को खारिज किया और इसे मनगढ़ंत बताया। उन्होंने कहा कि वह किसी महिला से नहीं मिले और ना जेफरी के आईलैंड गए। उन्होंने जेफरी से मुलाकात की थी जिसका उन्हें पछतावा है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :