Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में इन तीन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा

भारत-पाकिस्तान मुकाबले में इन तीन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच का पासा


भारत-पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2026 मुकाबला रोमांचक होने वाला है, क्योंकि दोनों टीमें अपने शुरुआती मैच जीत चुकी हैं। इस महामुकाबले में तीन खिलाड़ियों पर ...और पढ़ें





अभिषेक शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी पाकिस्तान को मुश्किल में डाल सकती है


हार्दिक पांड्या का पाकिस्तान के खिलाफ शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन


वरुण चक्रवर्ती की स्पिन गेंदबाजी कोलंबो पिच पर घातक होगी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सभी की नजरें अब भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हुई हैं। ये मैच इस वजह से भी दिलचस्प बन गया है क्योंकि पहले पाकिस्तान ने खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि, बाद में पाकिस्तानी सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने की इजाजत दी। इस विश्व कप में अब तक भारत और पाकिस्तान ने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं, जिससे कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है।


भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस महामुकाबले के लिए कुछ खिलाड़ियों पर नजरें रहने वाली हैं, जो अकेले दम पर मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। इसमें सबसे पहला नाम सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का है। हालांकि, अभिषेक के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर संदेह बना हुआ है लेकिन अगर वे खेलते हैं, तो सभी की निगाहें शर्मा पर रहने वाली हैं।
1. अभिषेक शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकते हैं। अभिषेक अगर फिट होकर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला खेलते हैं, तो ये पाक टीम के लिए बुरी खबर होगी। शर्मा ने एशिया कप में पाकिस्तानी गेंदबाजों को खूब परेशान किया था और उन्होंने शाहीन अफरीदी को पहली गेंद पर छक्का लगाया था। अभिषेक की आक्रामक बल्लेबाजी से पाकिस्तानी गेंदबाज दबाव में आ जाते हैं और इसी वजह से बाएं हाथ के बल्लेबाज पर सभी निगाहें रहने वाली हैं।

2. हार्दिक पांड्या

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक हमेशा ही पाकिस्तान के लिए बड़ी मुसीबत बनकर आते हैं। पांड्या का पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से ही नहीं गेंद के साथ भी रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। हार्दिक ने पाकिस्तान के खिलाफ 8 टी20 मैचों में 15 विकेट अपने नाम किए हैं, जबकि बल्ले से 97 रन बनाए हैं। ऐसे में हार्दिक पर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में सभी की नजरें रहने वाली हैं।

3. वरुण चक्रवर्ती

भारत के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती अपनी स्पिन के जाल से बल्लेबाजों को फंसाने में माहिर है। वे इस समय टी20 के दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज हैं और उनकी विविधता के कारण बल्लेबाजों को पढ़ने में आसानी नहीं होती। कोलंबो की पिच आमतौर पर स्पिनर्स को मदद करती है और ऐसे में वरुण और भी घातक हो सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ होने इस मुकाबले में वरुण पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]