Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सावधान! पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, इस गेंदबाज को बताया बड़ा खतरा

सावधान! पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने टीम इंडिया को किया अलर्ट, इस गेंदबाज को बताया बड़ा खतरा



हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्हो ...और पढ़ें





हरभजन ने पाकिस्तान के उस्मान तारिक से सावधान रहने को कहा

उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन पर लगातार विवाद बना हुआ है

दोनों टीमें टी20 विश्व कप 2026 में अजेय रही हैं

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कोलंबो में होने वाले महामुकाबले से पहले टीम इंडिया को चेतावनी दी है। उन्होंने पाकिस्तानी स्पिनर उस्मान तारिक के खिलाफ सावधानी और अच्छी तरह से खेलने की सलाह दी है। हरभजन ने उम्मीद जताई है कि पाक के खिलाफ टीम इंडिया बिना किसी दबाव के खेलेगी और मुकाबले में जीत हासिल करेगी।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला तमाम विवादों के बाद कोलंबो में रविवार, 15 फरवरी को खेला जाना है। पहले पाकिस्तानी सरकार ने मैच खेलने से इनकार कर दिया था लेकिन बाद में आईसीसी के हस्तक्षेप के बाद उन्होंने अपने फैसले से यू-टर्न मारा। अब ये बहुप्रतिक्षित मुकाबला होने को तैयार है और ये मैच फैंस को रोमांचित करने वाला है। हालांकि, हरभजन ने मैच से पहले भारत को सलाह दी है।
हरभजन सिंह ने दी सलाह

रांची में मीडिया से बात करते हुए हरभजन ने कहा, "पाकिस्तान के खिलाफ भारत मैच जीतेगा। उनके पास एक स्पिनर (उस्मान तारिक) है, जो एक अच्छा स्पिनर है और उनके खिलाफ हमें संभालकर खेलना होगा। भारत की बेहतरीन टीम है और मुझे उम्मीद है कि वे हमेशा की तरह इस बार भी बिना किसी दबाव के खेलेंगे। भारत इस मैच में जीत का झंडा लहराएगा।"

उस्मान तारिक को लेकर विवाद

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार विवाद बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि तारिक का गेंदबाजी एक्शन सही नहीं है और चक करते हैं। तारिक गेंद को हाथ से रिलीज करने से पहले थोड़ी देर रुकते हैं, जिसकी वजह से ये विवाद बना हुआ है। उन्होंने अब तक अपने करियर में 4 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 11 विकेट अपने नाम किए हैं और भारत-पाकिस्तान मैच में भी उन्हें एक्स-फैक्टर माना जा रहा है।

भारत-पाकिस्तान का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों टीमों ने 2-2 मैच खेले हैं और दोनों मुकाबलों में जीत हासिल की है। भारत ने अपने पहले मैच में यूएसए को 29 रनों से हराया और उसके बाद नामीबिया के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 93 रनों से जीत हासिल की। तो वहीं पाकिस्तान ने पहले मैच में नीदरलैंड्स को 3 विकेट से हराया था और दूसरे मैच में यूएसए को 32 रनों से मात दी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]