Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

धनबाद में वैलेंटाइन डे पर गुलाबों की बंपर मांग फूल बाजार में बढ़ी रौनक

धनबाद में वैलेंटाइन डे पर गुलाबों की बंपर मांग फूल बाजार में बढ़ी रौनक


Dhanbad Rose Market: धनबाद में वैलेंटाइन डे को लेकर युवाओं में भारी उत्साह है। शहर के फूल बाजार पूरी तरह सज चुके हैं, जहाँ लाल गुलाबों की मांग तेजी से ...और पढ़ें







वैलेंटाइन डे पर फूलों की बढ़ जाती मांग। (प्रतीकात्मक फोटो)


धनबाद। 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे को लेकर शहर के युवाओं खासा उत्साह है। वहीं युवाओं का उत्साह और प्यार के इस सबसे बड़े दिन के लिए शहर के फूल बाजार पूरी तैयारी के साथ सज चुके हैं।


जैसे-जैसे 14 फरवरी की तारीख करीब आ रही है शहर में गुलाबों की मांग भी रफ्तार पकड़ रही है। आलम यह है कि शहर के प्रमुख फूलों के बाजारों में लाल गुलाब की डिमांड को पूरा करने के लिए दुकानदार विशेष तैयारी में जुट गए है।
माल, पार्क और कैफे के बाहर फूलों की अस्थाई दुकानें भी सज गई हैं जहां हर कोई अपने साथी के लिए सबसे सुंदर और ताजा गुलाब बुक करने में जुटा है।

लूबी सर्कुलर स्थित फूल कारोबारियों में राजेश मालाकार ने बताया कि इस साल 14 फरवरी के लिए हमने पहले से ही 20,000 से अधिक गुलाबों का आर्डर दिया है। बताया वैलेंटाइन डे के दिन सुबह से ही भीड़ इतनी बढ़ जाती है कि सांस लेने की फुर्सत नहीं मिलती। फिलहाल हमने खास हार्ट शेप वाले बुके तैयार किए हैं जिनकी बुकिंग चल रही है। गुलाब की सप्लाई कम होने के कारण रेट थोड़े बढ़े हैं फिर भी ग्राहकों के जोश में कोई कमी नहीं है।

उन्होंने बताया कि वे वैलेंनटाइन डे पर वे सीधे बेंगलुरु की मंडियों से गुलाब फूल मंगवा रहे हैं ताकि फूलों की ताजगी बनी रहे। यही नहीं इसके अलावे कुछ अलावे कुछ प्रीमियम गुलाबों की आपूर्ति भी कोलकाता से मंगाया जा रहा है।


कहा इस बार सिर्फ सिंगल गुलाब ही नहीं बल्कि मिक्स गुलाबों वाले बास्केट की डिमांड भी बहुत ज्यादा है। हमने वैलेंटाइन डे की शाम तक के लिए एक्स्ट्रा स्टाक मंगाया है क्योंकि रात तक डिमांड बनी रहती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]