झारखंड में कोयला कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 29 खोखा बरामद

रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र में बुधवार रात अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानंद प्रसाद और नीतीश कुमार के घरों पर अंधाधुंध फायरिंग की। सरैया टोला में ह ...और पढ़ें

कोयला कारोबारी के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग
रामगढ़ में कोयला कारोबारी के घर पर फायरिंग की गई।
पतरातू क्षेत्र में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग से दहशत फैलाई।
सीसीटीवी में बाइक सवार चार अपराधी कैद हुए।
संवाद सूत्र, भुरकुंडा(रामगढ़)। पतरातू थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती सरैया टोला में बुधवार की रात्रि अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर क्षेत्र में तहलका मचा दिया है। घटना रात्रि करीब 9 बजे की है।
अपराधियों ने पतरातू साइडिंग संचालक गजानन्द प्रसाद व सयाल लोकल सेल संचालन समिति के अध्यक्ष नीतीश कुमार के घर को विशेष रूप से टारगेट कर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है।
गजानन्द प्रसाद के घर के पास 16 खोखा व नीतीश कुमार के घर के पास 9 खोखा बरामद हुआ है।इसके अलावे सरैया टोला के संजय प्रसाद के दुकान और सौंदा बस्ती चौक के पास फायरिंग किया है।
चारों जगहों से कुल 29 खोखा बरामद
सभी घटना एक ही अपराधी गुट द्वारा अंजाम देने की बात कही जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल गुप्ता दल-बल के साथ पहुंचे।साथ ही जिनके घर पर फायरिंग हुई है,उनसे घटना के बाबत जानकारी लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
चारों जगहों से कुल 29 खोखा बरामद होने की सूचना है। दोनों घर में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।घटना में गजानंद प्रसाद व नीतीश कुमार के घर के खिड़कियों का शीशा भी टूट गया है।
पूरे जिले में चेकिंग शुरू
जानकारी के अनुसार घटना के समय गजानन्द प्रसाद व नीतीश कुमार किसी समारोह में भाग लेने के लिए पतरातू गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद सभी आनन फानन में अपने घर पहुंच घटना की पूरी जानकारी ली। इधर घटना के बाद से ही पूरे जिले में चेकिंग शुरू कर दी गई है।
कयास लगाया जा रहा है कि रंगदारी को ले अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है।सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि किसी बड़े हथियार से फायरिंग की गई है।

Post A Comment
No comments :