Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब; ट्रंप पर साधा निशाना

रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत? पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब; ट्रंप पर साधा निशाना


रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे को खारिज किया है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा। लावरोव ने रूसी सं ...और पढ़ें





रूस से तेल खरीदना बंद करेगा भारत पुतिन के मंत्री ने दिया जवाब ट्रंप पर साधा निशाना (फाइल फोटो)


रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने ट्रंप के दावे को खारिज किया।


भारत रूसी तेल खरीदना बंद नहीं करेगा, लावरोव ने कहा।


दिसंबर 2025 में पुतिन की भारत यात्रा ने संबंध मजबूत किए।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को रूसी संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अलावा किसी और ने यह घोषणा नहीं की है कि भारत रूसी तेल खरीदना बंद कर देगा।


बुधवार को एक सांसद के प्रश्न का उत्तर देते हुए लावरोव ने कहा, ''आपने उल्लेख किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की रूसी तेल न खरीदने की सहमति की घोषणा की है। मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य भारतीय नेताओं की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं सुना है।''
भारत-रूस का संबंध

लावरोव ने कहा कि दिसंबर 2025 में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा ने मास्को और नई दिल्ली के बीच संबंधों को और समृद्ध किया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा, ''विशेष रूप से, पिछले दिसंबर में राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा के दौरान संयुक्त दस्तावेजों के एक महत्वपूर्ण पैकेज पर हस्ताक्षर किए गए थे।


इस यात्रा ने रूस-भारत संबंधों को समृद्ध किया और एक विशेष, विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी की नींव रखी।''
रूस से रिश्ते और होंगे मजबूत

लावरोव ने कहा कि इस वर्ष भारतीय अध्यक्षता में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के नेताओं के बीच एक नई बैठक होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि रूस भारत के साथ संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है, जितनी नई दिल्ली चाहेगी और संभावनाएं असीमित हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]