Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बांग्लादेश में मतदान से पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, चाय बागान में मिली हाथ-पैर बंधी लाश

बांग्लादेश में मतदान से पहले एक और हिंदू युवक की हत्या, चाय बागान में मिली हाथ-पैर बंधी लाश


बांग्लादेश में आम चुनाव से ठीक पहले मौलवीबाजार जिले के कमलगंज में 28 वर्षीय हिंदू युवक रतन साहूकार की हत्या कर दी गई। उसका शव चाय बागान मिला। रतन के ह ...और पढ़ें





चुनाव से एक दिन पहले हिंदू युवक की हत्या।


रतन साहूकार का शव चाय बागान में मिला।


हाथ-पैर बंधे थे, शरीर पर गंभीर चोटें।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक एक दिन पहले अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय में दहशत फैल गई है। 11 फरवरी को मौलवीबाजार जिले के कमलगंज उपजिला में एक चाय बागान से 28 साल के हिंदू युवक रतन साहूकार की लाश बरामद हुई।


डेली स्टार के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। यह घटना चुनावी हिंसा और अल्पसंख्यकों पर हमलों की बढ़ती आशंका को और गहरा कर रही है।
चाय बागान में मिली खून से सनी लाश

स्थानीय लोगों ने सुबह करीब 10 बजे चंपारा चाय बागान में रतन की लाश देखी और तुरंत पुलिस को सूचना दी। लाश खून से लथपथ थी और शरीर पर कई जगह चोट के गहरे निशान थे। कमलगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज अब्दुल अवाल ने पुष्टि की कि मृतक रतन साहूकार था, जो इसी बागान में काम करता था और
इस्लामपुर यूनियन से जुड़ा हुआ था।
परिवार वाले रतन को पिछले रात से ढूंढ रहे थे। उसके बड़े भाई लक्ष्मण कर ने बताया, "रात भर हम उसे तलाशते रहे। सुबह हमें खबर मिली कि बागान में उसकी लाश पड़ी है। हम वहां पहुंचे और उसे पहचान लिया। हमें नहीं पता कि उसे क्यों मारा गया।" परिवार सदमे में है और इस हत्या का कोई कारण समझ नहीं पा रहा।

वारदात को कहीं और दिया गया अंजाम

एक बागान कर्मचारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि स्थानीय लोग मानते हैं कि रतन की हत्या कहीं और की गई होगी और बाद में लाश को बागान में फेंक दिया गया। कुछ लोगों ने इसे चुनाव से जोड़कर देखा है, हालांकि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। पुलिस ने लाश को मौलवीबाजार सदर अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम हो रहा है। जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]