Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पलामू में सड़क पर चल रही बाइक में धधकी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान

पलामू में सड़क पर चल रही बाइक में धधकी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान



पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। गढ़वा निवासी इंद्रजीत पासवान रेहला से डाल्टनगंज जाते समय गांधीपुर के ...और पढ़ें





चैनपुर में चलती बाइक में अचानक आग लगी।


युवक इंद्रजीत पासवान ने कूदकर अपनी जान बचाई।


आग से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।


संवाद सूत्र, चैनपुर (पलामू)। चैनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम एक चलती बाइक में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। हालांकि बाइक सवार युवक समय रहते कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहा, लेकिन आग लगने से बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।


स्थानीय ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। सूचना मिलने पर चैनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के रंका निवासी इंद्रजीत पासवान सोमवार देर शाम रेहला से डाल्टनगंज जा रहे थे। इसी दौरान चैनपुर थाना क्षेत्र के गांधीपुर स्थित मेदिनीनगर-शाहपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचते ही उनकी बाइक में अचानक आग लग गई।
आग की लपटें उठते देख इंद्रजीत पासवान तुरंत बाइक से कूद गए, जिससे उनकी जान बच गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और बाइक जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई।

चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बाइक में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में बाइक सवार इंद्रजीत पासवान ने बताया कि उन्होंने करीब एक वर्ष पूर्व बाइक खरीदी थी और चलाने के दौरान अचानक बाइक में आग लगने का एहसास हुआ।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]