Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

170 मील की रफ्तार, 30 टन का फाइटर जेट और 0.2 सेकेंड में लगी ब्रेक... क्या है चीन का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट?

170 मील की रफ्तार, 30 टन का फाइटर जेट और 0.2 सेकेंड में लगी ब्रेक... क्या है चीन का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट?


चीन ने अपने सबसे उन्नत एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम की क्षमता का प्रदर्शन किया। यह प्रणाली फाइटर जेट्स को तेजी से ...और पढ़ें






फुजियान कैरियर पर इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम का प्रदर्शन।


30 टन के जेट को 0.2 सेकंड में रोकने की क्षमता।


चीनी नौसेना के लिए गेम-चेंजर, लड़ाकू क्षमता में वृद्धि।


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन ने हाल ही में एक एयरक्राफ्ट कैरियर पर अपने इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम की काबिलियत दिखाई। यह सिस्टम बीजिंग के तीसरे और सबसे एडवांस्ड एयरक्राफ्ट कैरियर फुजियान पर लगाया गया है, ताकि कुछ ही सेकंड में फाइटर जेट को लॉन्च और रोका जा सके।


ग्लोबल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह सिस्टम यूएस कैरियर क्लास, गेराल्ड आर. फोर्ड के सिस्टम जैसा ही है। यह स्टीम कैटापुल्ट के बजाय इलेक्ट्रोमैग्नेटिक एयरक्राफ्ट लॉन्च सिस्टम (EMALS) का इस्तेमाल करता है।
क्या है इसकी खासियत?

एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया गया कि इस कैटापुल्ट सिस्टम ने 30 टन के फाइटर जेट को 170 mph की स्पीड देकर और 0.2 सेकंड में रोककर अपनी हाई बर्स्ट पावर दिखाई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। खास बात यह है कि मॉडर्न कैरियर अरेस्टिंग सिस्टम आमतौर पर एयरक्राफ्ट को लगभग 2-3 सेकंड में रोक देते हैं।
इस सिस्टम को चीनी नौसेना की क्षमताओं के लिए गेम-चेंजर माना जा रहा है। यह पारंपरिक स्टीम कैटापल्ट की तुलना में एक बड़ा अपग्रेड है और इसे हल्के और भारी दोनों तरह के प्लेन लॉन्च करने के लिए आसानी से कॉन्फिगर किया जा सकता है।


ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि इसे J-35 स्टील्थ फाइटर जेट, J-15T हेवी फाइटर जेट और KJ-600 अर्ली वार्निंग एयरक्राफ्ट के साथ टेस्ट किया गया है।
कैसे काम करता है ये सिस्टम?

कैटापुल्ट सिस्टम इजेक्शन फोर्स को सही तरीके से रेगुलेट करने में मदद करता है, जिससे कैरियर-बेस्ड एयरक्राफ्ट पूरे फ्यूल और वेपन लोड के साथ कम दूरी के टेकऑफ कर पाते हैं। इलेक्ट्रोमैग्नेटिक कैटापुल्ट सिस्टम कैरियर-बेस्ड एयरक्राफ्ट की सॉर्टी एफिशिएंसी बढ़ाकर कैरियर की कॉम्बैट परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।


इस सिस्टम को हाल ही में एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वायरल वीडियो में देखा गया था। कैप्शन में लिखा था, "क्या कोई इलेक्ट्रोमैग्नेटिक तरीका 170 mph की स्पीड को 0.2 सेकंड में 0 पर ला सकता है? चीन के नए इलेक्ट्रोमैग्नेटिक अरेस्टिंग डिवाइस ने 170 mph की स्पीड से चल रहे 30-टन के फाइटर जेट को 0.2 सेकंड में रोक दिया।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]