Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

झारखंड निकाय चुनाव के बाद रांची में 1000 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, नई बहाली भी जल्द

झारखंड निकाय चुनाव के बाद रांची में 1000 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र, नई बहाली भी जल्द


रांची में नगर निकाय चुनाव के बाद लगभग एक हजार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिलेंगे। मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में कार्यक्रम आयोजित कर ये पत् ...और पढ़ें





निकाय चुनाव के बाद रांची में 1000 अभ्यर्थियों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र


निकाय चुनाव के बाद 1000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र।


मार्च में रांची में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह।


जेपीएससी, जेएसएससी से नई भर्तियां भी होंगी।


राज्य ब्यूरो, रांची। अब विभिन्न पदों के लिए चयनित लगभग एक हजार अभ्यर्थियों को नगर निकाय चुनाव के बाद नियुक्ति पत्र मिलेगा। संभावना है कि मार्च के पहले या दूसरे सप्ताह में रांची में बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। साथ ही निकाय चुनाव के बाद जेपीएससी तथा जेएसएससी से नई बहाली निकलेगी।


जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाना है, उनमें सबसे महत्वपूर्ण झारखंड लोक सेवा आयोग से बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) पद के लिए अनुशंसित 64 अभ्यर्थी हैं। इनमें अनारक्षित श्रेणी के 34, एससी श्रेणी के दो, एसटी श्रेणी के 21, बीसी-वन के एक तथा आर्थिक रूप से कमजाेर श्रेणी के छह अभ्यर्थी सम्मिलित हैं।
जेपीएससी से ही मेडिकल कॉलेजों में सहायक प्राध्यापक (एनेस्थेसिया) पद के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाना है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा के तहत कुछ अन्य अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाना है।


इसी तरह, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक तथा सहायक आचार्य नियुक्ति परीक्षा के तहत भी कई अन्य अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया गया है। हालांकि, इनके प्रमाणपत्रों की जांच अभी नहीं हुई है।

जेपीएससी के माध्यम से खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सहित कुछ एकल पदों पर भी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की गई है। इन अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र दिया जाना है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के ही कई अन्य पदों के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का भी परिणाम जारी हो चुका है।


25 फरवरी से साक्षात्कार आयोजित होना है। इस परीक्षा का भी परिणाम भी मार्च के पहले सप्ताह में जारी होने की संभावना है। ऐसे में इन 56 पदों के लिए भी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिल सकते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]