Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारतीय पासपोर्ट ने लगाई 10 पायदान की छलांग, टॉप-10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?

भारतीय पासपोर्ट ने लगाई 10 पायदान की छलांग, टॉप-10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन शामिल?


भारतीय पासपोर्ट फरवरी 2026 में हेनली इंडेक्स में 75वें स्थान पर पहुंच गया है, जो पिछले साल के 85वें स्थान से 10 पायदान ऊपर है। यह रैंकिंग बिना वीजा या ...और पढ़ें





भारतीय पासपोर्ट ने लगाई 10 पायदान की छलांग (फाइल फोटो)


भारतीय पासपोर्ट 2026 में 75वें स्थान पर पहुंचा


पिछले साल के मुकाबले 10 पायदान का सुधार


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले एक दशक में भारत की पासपोर्ट रैंकिंग में उतार-चढ़ाव आया है। फरवरी 2026 की ताजा रैंकिंग में भारत का पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, 75वां स्थान अभी तक का सबसे उच्चतम स्थान नहीं है, यानी अभी भी भारत शीर्ष देशों से काफी पीछे है।


दरअसल, ऐतिहासिक रूप से सर्वश्रेष्ठ स्थिति में भारत 2006 में 71वें स्थान पर था। इसके बाद इसकी रैंकिग में काफी गिरावट आई। पिछले साल यह 85वें स्थान पर चला गया और अब फिर 2026 की शुरुआत में 80वें स्थान पर पहुंच गया, इसके बाद फरवरी में आई ताजा रिपोर्ट में 75वें स्थान पर पहुंच गया है। इस तरह कुल मिलाकर इस साल अब तक भारतीय पासपोर्ट ने 10 पायदान की छलांग लगाई है।
10 पायदान ऊपर पहुंचा भारत

हेनली पासपोर्ट इंडेक्स, आईएटीए के आंकड़ों का उपयोग करके यात्रा की स्वतंत्रता के आधार पर पासपोर्टों की रैंकिंग करता है। नए हेनली इंडेक्स में भारतीय पासपोर्ट 75वें स्थान पर पहुंच गया है। जो पिछले साल के मुकाबले 10 पायदान ऊपर है। 85 से 80 और इसके बाद 75वां स्थान प्राप्त कर भारत ने उल्लेखनीय सुधार दिखाया है।

कैसे तय होती है रैंकिग?

हेनली इंडेक्स द्वारा जारी यह रैंकिंग इस आधार पर तय होती है कि किसी देश के नागरिक कितने देशों में बिना वीजा, वीजा-ऑन-अराइवल या ई-वीजा के जरिए आसानी से यात्रा कर सकते हैं। फिलहाल भारतीय यात्री विश्व के 56 देशों में बिना वीजा के आसानी से यात्रा कर सकेंगे।


बेहतर रैंकिंग के साथ, भारतीय पासपोर्ट धारकों को यात्रा की अधिक स्वतंत्रता प्राप्त है, जिससे छुट्टियां, व्यावसायिक यात्राएं और सांस्कृतिक भ्रमण अधिक सुविधाजनक हो गए हैं। एशिया, कैरेबियन, अफ्रीका और ओशिनिया के देशों में भी भारतीय नागरिक बिना वीजा अनुमति यात्रा कर सकते हैं।


किस देश का है पहला स्थान

करीब 200 देशों के पासपोर्ट का मूल्यांकन करने वाले इस इंडेक्स में सिंगापुर एक बार फिर दुनिया का सबसे ताकतवर पासपोर्ट बनकर उभरा है। सिंगापुर के नागरिक 190 से अधिक देशों में वीजा-फ्री या वीजा-ऑन-अराइवल सुविधा के साथ यात्रा कर सकते हैं।


दूसरा स्थान
वहीं, जापान और साउथ कोरिया भी टॉप में हैं। जापान और साउथ के नागरिक 187 देशों में बिना वीजा के यात्रा की अनुमति देते हैं।

तीसरा स्थान
स्वीडन और यूएई प्रत्येक पासपोर्ट यात्रियों को 186 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है।

चौथा स्थान
बेल्जियम, डेनमार्क, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, लक्ज़मबर्ग, स्पेन, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और नॉर्वे - ये सभी देश बिना पूर्व वीजा के 185 देशों में प्रवेश की सुविधा प्रदान करते हैं।

पांचवा स्थान
ऑस्ट्रिया, ग्रीस, माल्टा, पुर्तगाल - 184 देशों में बिना वीजा के प्रवेश की अनुमति देता है।


6वें से 10वें स्थान तक-

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, मलेशिया और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देश टॉप 10 में शामिल हैं, ये सभी पासपोर्ट धारकों को बिना पूर्व वीजा के 179 देशों में यात्रा की सुविधा प्रदान करते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]