Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

पाकिस्तानी एक्टर Naumaan Ijaz ने अनंत अंबानी की शादी की आलोचना करने वालों को लगाई फटकार, बोले- 'आप भी इस काबिल बनो'

पाकिस्तानी एक्टर Naumaan Ijaz ने अनंत अंबानी की शादी की आलोचना करने वालों को लगाई फटकार, बोले- 'आप भी इस काबिल बनो'

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी की चर्चा अब तक सोशल मीडिया पर हो रही है। इसके अलावा कई लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इतना ड्रामा क्यों ही करना था। सिंपल शादी भी तो हो सकती थी। ऐसे में अंबानी परिवार के बचाव में पाकिस्तानी एक्टर Naumaan Ijaz उतरे हैं।


अंनत अबांनी की शादी 
 मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी रचाई। इस मौके पर बॉलीवुड से लेकर कई हॉलीवुड स्टार्स भी शामिल हुए थे। शादी से पहले इस कपल की कई प्री-वेडिंग फंक्शन की फोटोज और वीडियो भी देखने को मिले, जो मुंबई में अंबानी हाउस एंटीलिया में हुए थे।

इस शादी की चर्चा न सिर्फ देश भर में हुई बल्कि विदेशों में भी खूब सुर्खियां लूटी। तो वहीं, दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अबांनी परिवार को ट्रोल भी किया गया। ऐसे में पाकिस्तानी एक्टर नौमान एजाज (Nauman Ijaz) ने अनंत की शादी की आलोचना करने वालों की आलोचना की है।

क्या बोले नौमान एजाज

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की भव्य शादी को देखकर सोशल मीडिया पर नेटिज़ेंस ने उनके फिजूलखर्ची की आलोचना की। ऐसे में पाकिस्तानी एक्टर नौमान एजाज ने उन लोगों को मुंह तोड़ जवाब दिया उन्होंने लिखा "ख़ुशी उनकी, शादी उनकी, पैसा उनका, आनंद उनकी, हम इतने दूर बैठे उनकी खुशी और पैसे पर आलोचना कर रहे हैं। आप इतने चिंतित क्यों हैं? अगर आपको नहीं लगता कि वे खुश रहें तो बस अनदेखा करें। नकाय एहतजाज और राय देना फर्ज है। आराम करें दोस्तों दुआ करें अल्लाह आपको इस काबिल बनाए।



अर्सलान नसीर ने की थी टिप्पणी

बता दें, नौमान की यह टिप्पणी पाकिस्तानी अभिनेता अर्सलान नसीर द्वारा अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की मार्च में शुरू हुई भव्य शादी और शादी से पहले के जश्न के बारे में मजाक करने के कुछ दिनों बाद आई है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा, "इतने देर तो आज कल रिश्ते नहीं चलते, जितने इनके फंक्शन चलते हैं।"


कौन है नौमान एजाज

नौमान एजाज पाकिस्तानी टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हैं। उन्होंने कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिसमें 10 लक्स स्टाइल अवार्ड, 7 हम अवार्ड शामिल है। अभिनेता ने अपने करियर की शुरुआत पीटीवी पर नुसरत ठाकुर के निर्देशन में एक छोटी सी भूमिका से की थी। आज वो पाकिस्तान इंडस्ट्री से मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]