Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Ice Cream Lovers ने बना दिए अनोखे रिकॉर्ड! एक ने तो Swiggy से 45 दिन में मंगाई 300 से ज्यादा आइसक्रीम, इस फ्लेवर की है हाई डिमांड

Ice Cream Lovers ने बना दिए अनोखे रिकॉर्ड! एक ने तो Swiggy से 45 दिन में मंगाई 300 से ज्यादा आइसक्रीम, इस फ्लेवर की है हाई डिमांड

Swiggy ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की। रिपोर्ट में स्विगी ने बताया कि इस साल आइसक्रीम की डिमांड में तेजी आई है। पिछले साल की तुलना में इस साल आइसक्रीम डिमांड में 16 फीसदी की तेजी आई। मुंबई के एक शख्स ने 45 दिन में स्विगी से 300 से ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर दिये। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए आइसक्रीम ऑर्डर कर रहे हैं।

Ice Cream Lovers ने बना दिए अनोखे रिकॉर्ड!


बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। देश में कई शहरों में हीटवेव का प्रकोप जारी है। ऐसे में हीटवेव और लू से बचने के लिए लोग कई तरीके अपना रहे हैं। हर साल गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की डिमांड में तेजी आती है। आइसक्रीम की डिमांड को लेकर स्विगी ने रिपोर्ट की है। इस रिपोर्ट में एक शख्स काफी चर्चा में आ गया है।

दरअसल, मुंबई के एक शख्स ने स्विगी से 45 दिन में 300 से ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर किये थे। इस बात को जानकर कई लोग चौंक गए हैं।


स्विगी की रिपोर्ट

आइसक्रीम की डिमांड में आई तेजी को लेकर स्विगी ने एक रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में स्विगी ने बताया कि पिछले साल की तुलना में इस साल आईसक्रीम की मांग काफी बढ़ गई है। आईसक्रीम की डिमांड में लगभग 16 फीसदी की तेजी आई।

अगर आइसक्रीम फ्लेवर की बात करें तो लोग चॉकलेट फ्लेवर के साथ बाकी फ्लेवर की आइसक्रीम ऑर्डर कर रहे हैं। सबसे ज्यादा नारियल, बादाम और वनीला आइसक्रीम ऑर्डर हो रही है। रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सबसे ज्यादा मांग फ्रूट फ्लेवर आइसक्रीम की है। वहीं, हैदराबाद में नट्स वाली आइस्क्रीम का ऑर्डर सबसे ज्यादा हो रहा है।


इस समय होता है सबसे ज्यादा ऑर्डर

स्विगी ने अपनी रिपोर्ट में उस समय के बारे में भी बताया जिस समय सबसे ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर होते हैं। स्विगी ने कहा कि 1 मार्च से 15 अप्रैल तक शाम 7 बजे से आधी रात तक आइसक्रीम के सबसे ज्यादा ऑर्डर हो रहे थे। इस अवधि में स्विगी पर 6.9 लाख से ज्यादा आइसक्रीम ऑर्डर दिए गए हैं।

कई लोग नाश्ते के समय भी आइसक्रीम के ऑर्डर कर रहे हैं। सुबह 7 बजे से 11 बजे तक स्विगी पर कुल 80,000 आइसक्रीम के ऑर्डर दिये गए हैं। सबसे ज्यादा आइसक्रीम के ऑर्डर बेंगलुरु में दिए जा रहे हैं। हैदराबाद के लोगों को क्रीम स्टोन आइस्क्रीम काफी पसंद आ रही है।

लोग गर्मी से राहत पाने के लिए वीगन आइसक्रीम का भी ऑर्डर कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में वीगन आइसक्रीम ऑर्डर में 70 फीसदी की तेजी आई। महानगरों में लोग नैचुरल्स आइस्क्रीम पार्लर को काफी पसंद कर रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]