Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मां को यादकर इमोशनल हुए संजय दत्त, नरगिस संग बचपन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

मां को यादकर इमोशनल हुए संजय दत्त, नरगिस संग बचपन की अनदेखी तस्वीरें कीं शेयर

नरगिस के योगदान को फिल्म जगत में कभी नहीं भुलाया जा सकता है। आज 3 मई को अभिनेत्री की 43वीं डेथ एनिवर्सी है। ऐसे में नगरिस के बेटे संजय दत्त भावुक नजर आए हैं। उन्होंने मां संग अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा जिसमें वो नरगिस को याद करते हुए नजर आए।


हिंदी सिनेमा की मदर इंडिया नरगिस ने आज ही के दिन 1981 में दुनिया को अलविदा कह दिया था। फिल्म जगत में अभिनेत्री का योगदान कभी नहीं भुलाया जा सकता है। नरगिस की 43वीं पुण्यतिथि पर उनके बेटे और फेमस एक्टर संजय दत्त ने मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है।
संजय दत्त मां की हर बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हैं। इस बार भी उन्होंने नरगिस के लिए पोस्ट किया है, जिसमें मां संग अनदेखी फोटो शेयर की है।

संजय और नरगिस की अनदेखी फोटो

संजय दत्त ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर तीन तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में नन्हें संजय दत्त मां नरगिस के पास खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, बाकी दो तस्वीरें उनके बड़े होने के बाद की है। पोस्ट के साथ अपनी दिल की बात करते हुए एक्टर ने लिखा, "आपकी याद आती है मां! भले ही आप यहां नहीं हैं, लेकिन आपकी मौजूदगी हर पल महसूस होती है। हम आपको अपने दिल और यादों में करीब रखते हैं मां। लव यू।"
बेटे की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थीं नरगिस

नरगिस ने कम उम्र में ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। 3 मई 1981 को पेनक्रियाटिक कैंसर से जूझने के बाद अभिनेत्री का निधन हो गया था। संजय दत्त के बॉलीवुड में डेब्यू करने से ठीक पांच दिन पहले नरगिस दत्त मृत्यु हो गई थी। अभिनेत्री बेटे की डेब्यू फिल्म रॉकी देने का बेसब्री से इंतजार कर रही थीं, लेकिन उन्हें ये खुशी नसीब नहीं हो सकी।

रॉकी से पहले संजय दत्त फिल्म रेशमा और शेरा में नजर आए थे, लेकिन इस फिल्म में वो चाइल्ड एक्टर थे। रॉकी और रेशमा और शेरा दोनों का निर्देशन उनके पिता सुनील दत्त ने किया था। संजय दत्त के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्टर आखिरी बार फिल्म लियो में नजर आए थे। एक्टर अब साउथ फिल्म डबल आईस्मार्ट और वेलकम टू द जंगल में दिखाई देंगे
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]