Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सुरक्षाबलों की दो गाड़ियां हादसे का शिकार : मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

सुरक्षाबलों की दो गाड़ियां हादसे का शिकार : मतदान केंद्र का दौरा कर लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त


रायगढ़ जिले में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं।


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां शुक्रवार को मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे बीएसएफ के जवानों की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बीएसएफ के 17 जवान धरमजयगढ़ के छुही पहाड़ में मतदान केंद्र का निरीक्षण कर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 8 जवानों को थोड़ी चोट आई है, वहीं दो जवानों को अधिक चोटें आई हैं। सभी को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनका इलाज जारी है, फ़िलहाल सभी जवानों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

सीआरपीएफ जवानों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त दुर्घटनाग्रस्त हुई सीआरपीएफ जवानों की कार

वहीं बलरामपुर जिले में तातापानी घूमने जा रहे सीआरपीएफ जवानों की कार ट्रक से जा टकराई। जिसमें तीन जवान घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। ये सभी जवान छुट्टी में थे और जम्मू कश्मीर से तातापानी घूमने जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे 343 के दलधोवा के पास यह हादसा हो गया।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]