Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विधवा भाभी पर डोली उसकी नीयत : घर में घुसकर धमकाकर की ज्यादती, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विधवा भाभी पर डोली उसकी नीयत : घर में घुसकर धमकाकर की ज्यादती, पुलिस ने किया गिरफ्तार


विधवा भाभी पर देवर की नीयत बिगड़ गई। भाभी को डरा धमकाकर देवर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर देवर पहुंचा जेल।
 


आरोपी गिरफ्तार
 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से भाभी देवर जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। जहां देवर ने विधवा भाभी को डरा धमकाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया । मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी का नाम कृष्ण सिंह है। वह जिला अस्पताल में नेत्र सहायक के रूप में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि, विधवा भाभी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी तभी रात में आरोपी कृष्ण सिंह दरवाजा खटखटा है और जैसे ही दरवाजा खुलता है कृष्ण सिंह घर के अंदर घुस जाता है। अपने भाभी को जान से मारने की धमकी देकर उनके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद देवर ने भाभी को कहा अगर किसी को कुछ बताया जो जान से मार दुंगा। सुबह होते ही पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार कर लिया । फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है।

नहर में बहती हुई एक बच्चे की मिली लाश

इधर बलौदाबाजार जिले के लवन शाखा नहर में बहती हुई एक बच्चे की लाश मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। वहीं नहर में डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 14 साल के रूपेश कुमार पिता दिलीप कनोजे के रूप में हुई हैैं। बताया जा रहा है कि, महामाया चौक वार्ड 4 पलारी निवासी मृतक कक्षा 8वीं का छात्र था। वह रविवार शाम करीब 4 बजे से घर से गायब हो गया था। परिजनों ने गुम होने की सूचना पलारी थाने में दी थी। वहीं सोशल मीडिया में गुम होने की सूचना उसकी तस्वीर के साथ लगातार चलता रहा हैं।

जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच की तो लवन शाखा मुख्य नहर में पुलिया से 200 मीटर दूर पलारी टीन कपाट शनि मंदिर के पास बच्चे की लाश मिली है। जिस जगह बच्चे की लाश मिली उस स्थान पर हमेशा लोगों का आना -जाना लगा रहता है। ठीक उसके 200 मीटर ऊपर पुलिया है जहां पर से बच्चे नहर में अधिक पानी होने पर अक्सर छलांग लगा कर कूद कर नहाते है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई ।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]