Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'जल्दी खत्म कर, बर्फ...', स्लेजिंग के उस्ताज निकले खान साहब, इंग्लिश खिलाड़ी को सुनाई खरी-खरी; स्टंप माइक में कैद हुई आवाज

जल्दी खत्म कर, बर्फ...', स्लेजिंग के उस्ताज निकले खान साहब, इंग्लिश खिलाड़ी को सुनाई खरी-खरी; स्टंप माइक में कैद हुई आवाज

भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में पारी और 64 रनों से मात देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम आखिरी टेस्ट में दोनों ही पारियों में भारतीय गेंदबाजों के सामने फिस्ड्डी साबित हुई। तीसरे दिन लंच तक मेहमान टीम की हार तय हो गई थी जब टीम ने 103 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।


IND vs ENG: Sarfaraz Khan ने इंग्लिश खिलाड़ी शोएब को चिढ़ाने का नहीं छोड़ा कोई मौका

 भारतीय टीम ने इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट में पारी और 64 रनों से मात देकर सीरीज 4-1 से अपने नाम की। इंग्लैंड की टीम आखिरी टेस्ट में दोनों ही पारियों में भारतीय गेंदबाजों के सामने फिस्ड्डी साबित हुई। तीसरे दिन लंच तक मेहमान टीम की हार तय हो गई थी, जब टीम ने 103 रन पर अपने पांच विकेट गंवा दिए थे।

इस बीच दूसरे सेशन के दौरान जब शोएब बशीर (Shoaib Bashir) क्रीज पर मौजूद थे तो सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने फिर से उन्हें स्लेज करने का मौका नहीं छोड़ा। उनका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह इंग्लिश खिलाड़ी को छेड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

IND vs ENG: Sarfaraz Khan ने इंग्लिश खिलाड़ी शोएब को चिढ़ाने का नहीं छोड़ा कोई मौका

दरअसल, इंग्लैंड की टीम की दूसरी पारी के 35वें ओवर में जब शोएब बशीर बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे, तब तक इंग्लैंड की टीम 8 विकेट गंवा चुकी थी। इस दौरान हर किसी को भारत की जीत का पूरा यकीन हो गया था। तभी शॉर्ट लेग पर फील्डिंग कर रहे सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने शोएब बशीर को ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। शोएब जब बैटिंग कर रहे थे तो सरफराज ने कहा कि जल्दी मारके खत्म करो, हम लोग ऊपर बर्फ देखने चलेंगे।

सरफराज खान की आवाज इस दौरान स्टंप माइक में कैद हो गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]