Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

शर्ट खुली, हाथों में चार-चार सोने की घड़ियां, 'थलाइवर 171' के लुक में छाए स्टाइलिश Rajinikanth

शर्ट खुली, हाथों में चार-चार सोने की घड़ियां, 'थलाइवर 171' के लुक में छाए स्टाइलिश Rajinikanth

Thalaivar 171 रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्मों में शुमार है। पिछले साल रजनीकांत की इस आगामी फिल्म (Rajinikanth Upcoming Movie) की घोषणा की गई थी। अनाउंसमेंट के 6 महीने बाद आगामी फिल्म से रजनीकांत का पहला लुक सामने आ गया है। 73 साल के अभिनेता का स्टाइलिश लुक छा गया है। हाल ही में फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट भी सामने आया है।


थलाइवर 171 से रजनीकांत का पहला लुक हुआ रिवील। 
HIGHLIGHTSथलाइवर 171 से आउट हुआ रजनीकांत का पहला लुक
लोकेश कनगराज ने फिल्म से जुड़ा दिया बड़ा अपडेट
73 साल के रजनीकांत ने अपने लुक से नौजवानों को दी टक्कर

 Thalaivar 171 First Poster: मास्टर, विक्रम और लियो जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले फिल्ममेकर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagraj) साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) स्टारर फिल्म थलाइवर 171 को लेकर चर्चा में हैं।

पिछले साल रजनीकांत ने सुपरहिट फिल्म जेलर दी थी। इसी साल अभिनेता लाल सलाम (Lal Salaam) में भी नजर आए थे। अब वह दिग्गज निर्देशक लोकेश कनगराज के साथ अपनी आगामी फिल्म थलाइवर 171 को पर्दे पर उतारने की तैयारी कर रहे हैं।

लोकेश कनगराज और रजनीकांत ने पिछले साल सितंबर में थलाइवर 171 की अनाउंसमेंट की थी। इस खुशखबरी के आने के बाद लोग दोनों की जुगलबंदी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे। आखिरकार अब लोकेश ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट शेयर किया है, जो फैंस के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने के लिए काफी है।
रिलीज हुआ थलाइवर 171 का पहला पोस्टर

लोकेश कनगराज ने रजनीकांत (Rajinikanth Movies) की 171वीं फिल्म की अनाउंसमेंट करने के 6 महीने बाद इसके टाइटल पर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है। डायरेक्टर ने बताया है कि फिल्म का टाइटल कब रिवील होगा। यही नहीं, फिल्म से अभिनेता का पहला पोस्टर भी आउट हो गया है, जिसे देख आपको यकीन नहीं होगा कि रजनीकांत की उम्र 73 साल की है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]