Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Shah Rukh Khan के मैसेज पर Allu Arjun का आया रिएक्शन, बच्चों को 'श्रीवल्ली' की प्रैक्टिस देने पर कही ये बात

Shah Rukh Khan के मैसेज पर Allu Arjun का आया रिएक्शन, बच्चों को 'श्रीवल्ली' की प्रैक्टिस देने पर कही ये बात

Allu Arjun के बेटे Ayaan ने हाल ही में अभिनेता Shah Rukh Khan की फिल्म डंकी के गाने लुट पुट गया पर डांस किया था। वीडियो वायरल होने के बाद किंग खान ने अयान की तारीफ की थी और कहा था कि अब वह भी अपने बच्चों को पुष्पा के गानों पर डांस करवाएंगे। इस मैसेज के बाद अब अल्लू अर्जुन ने रिएक्ट किया है।


शाह रुख खान के मैसेज पर अल्लू अर्जुन ने दिया जवाब। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

HIGHLIGHTSअल्लू अर्जुन के बेटे के डांस पर शाह रुख खान ने दिया जवाब
शाह रुख के मैसेज से गदगद हुए अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन ने शाह रुख को लेकर कही ये बात

 साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के बच्चे भी किसी स्टार से कम नहीं हैं। उनके बेटे अयान और बेटी अरहा अक्सर सुर्खियां बटोर लेते हैं। हाल ही में, अभिनेता के बेटे अयान को बी-टाउन के बादशाह शाह रुख खान (Shah Rukh khan) स्टारर फिल्म डंकी (Dunki) के गाने लुट पुट गया पर डांस करते हुए एक वीडियो बनाया था।

क्लिप में अयान कार में मस्ती भरे अंदाज में शाह रुख खान के गाने लुट पुट गया पर डांस करते हुए नजर आए, साथ ही गाने को गुनगुनाते हुए भी दिखे। जैसे ही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ, लोगों ने अल्लू अर्जुन के बेटे पर बहुत प्यार बरसाया। शाह रुख भी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे।
अयान के वीडियो पर शाह रुख का रिएक्शन

शाह रुख खान ने एक्स हैंडल (ट्विटर) पर अल्लू अर्जुन के बेटे अयान का वीडियो रीशेयर किया और साउथ एक्टर के लिए एक प्यारा मैसेज भेजा। SRK ने लिखा, "आपको धन्यवाद छोटे। आप फ्लोवर और फायर दोनों हैं। अब मैं अपने बच्चों को भी अल्लू अर्जुन के श्रीवल्ली (पुष्पा) के गाने की प्रैक्टिस करवाऊंगा। हा हा।"

शाह रुख के पोस्ट पर अल्लू अर्जुन का जवाब

शाह रुख खान के मैसेज से अल्लू अर्जुन खुशी के मारे गदगद हो गए। उन्होंने अभिनेता को विनम्र कहा। अल्लू अर्जुन ने SRK के पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, "शाह रुख जी, आप बहुत प्यारे हैं। आपके प्यारे मैसेज से विनम्र हूं। बहुत सारा प्यार।"

पुष्पा के ब्लॉकबस्टर होने के बाद दर्शकों को अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2) का बेसब्री से इंतजार है। फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, शाह रुख, सलमान खान के साथ आगामी फिल्म टाइगर वर्सेज पठान में दिखाई देंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]