पाकिस्तान में महिला की 'ड्रेस' पर भड़क उठी भीड़, होटल में लोगों ने चारों ओर से घेरा

पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला के ड्रेस पर बवाल मच गया। दरअसल एक महिला की कुर्ती पर कुरान के कुछ शब्द लिखे थे जिसे देख कुछ लोग काफी भड़क उठे। लोगों ने महिला को होटल में चारों ओर से घेर लिया। गनीमत रही है कि पुलिस ने आकर मामले पर नियंत्रण पा लिया। इस की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

पाकिस्तान के लाहौर में एक महिला की कुर्ती को देख लोग आग-बबूला हो उठे। लोग महिला की कुर्ती को देख इतने भड़क उठे कि उसे हिरासत में लेना पड़ा।
दरअसल, मामला यह है कि कई लोगों ने दावा किया कि महिला की कुर्ती पर कुरान की आयत लिखी हैं। जब महिला एक रेस्तारां पर पहुंची थी, तभी महिला की पोशाक को देखकर भीड़ आक्रोशित हो गई। भीड़ ने महिला को होटल में चारों ओर से घेर लिया।
पुलिस ने मामले को संभाला
इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पाकिस्तान पुलिस ने जानकारी दी कि महिला अपने पति के साथ शॉपिंग करने गई थी। महिला के कपड़े को देखकर गुस्साई भीड़ ने उसे कुर्ती उतारने के लिए कहा। गनीमत रही कि पंजाब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
एएसपी की हो रही तारीफ
पुलिस ने महिला को सबसे पहले भीड़ से अलग किया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस अधिकारी महिला को भीड़ से निकालकर ले जाती है। वहीं, सोशल मीडिया पर एएसपी की तारीफ भी हो रही है, जिसने भीड़ को समझाने की कोशिश की और हालात के बेकाबू होने से बचा लिया।
महिला की कुर्ती पर मचा बवाल
एक यूजर ने लिखा, लाहौर में एक खतरनाक घटना घटते-घटते टल गई। अगर एएसपी ने महिला को बचा ना लिया होता तो धर्म के नाम पर उसकी हत्या कर दी जाती। महिला पर आरोप थे कि उसकी कुर्ती पर अरबी शब्द लिखे थे।
कई यूजर्स का कहना है कि महिला की कुर्ती पर कुरान की आयत लिखी हुई थी। वहीं, कई यूजर ने कहा कि महिला की कुर्ती पर जो लिखा था उसका मतलब 'सुंदर' होता है। यह एक साधारण अरबी शब्द है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :