Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'जडेजा भी तो नहीं खेला', Rohit Sharma ने T20 में नहीं खेलने पर तोड़ी चुप्‍पी; आलोचकों के मुंह पर लगाया ताला

जडेजा भी तो नहीं खेला', Rohit Sharma ने T20 में नहीं खेलने पर तोड़ी चुप्‍पी; आलोचकों के मुंह पर लगाया ताला





एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को रोहित शर्मा ने कई सारे सवालों के जवाब दिए। अपने और विराट के टी-20 मैच ना खेलने के सवाल पर दो टूट जवाब दिया। भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान ने बताया कि उनके और कोहली के अलावा रवींद्र जड़ेजा भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 मैच में नहीं खेल रहे हैं लेकिन कोई भी इस पर सवाल नहीं उठा रहा है।

 फटाफट क्रिकेट में विराट कोहली और रोहित शर्मा के ना खेलने से क्रिकेट के फैंस उनके करियर का अंतिम पड़ाव मान रहे हैं। पिछले साल टी-20 विश्व कप के बाद से रोहित और कोहली टी-20 सीरीज से बाहर चल रहे हैं। करियर खत्म होने को लेकर उठ रहे सवालों पर अब रोहित शर्मा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने टी-20 ना खेलने के पीछे की वजह बताई है।


एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को रोहित शर्मा ने कई सारे सवालों के जवाब दिए। अपने और विराट के टी-20 मैच ना खेलने के सवाल पर दो टूट जवाब दिया। रोहित ने कहा कि पिछले साल सीनियर खिलाड़ी टी-20 विश्व कप के कारण ज्यादा वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं लिया था और इस साल भी वनडे विश्व कप के साथ ऐसा ही कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने दिया आलोचकों को जवाब

रोहित ने कहा, "पिछले साल भी हमने यही किया था, टी-20 विश्व कप था, इसलिए हमने वनडे क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला। अब भी हम वही कर रहे हैं, वनडे विश्व कप है, इसलिए हम टी-20 नहीं खेल रहे हैं।''


रोहित ने आगे कहा, "यह विश्व कप वर्ष है; हम सभी को तरोताजा रखना चाहते हैं; पहले से ही हमारी टीम में इतनी चोटें थीं कि अब मुझे चोटों से डर लगता है।''

भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान ने बताया कि उनके और कोहली के अलावा रवींद्र जड़ेजा भी वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी-20 मैच में नहीं खेल रहे हैं, लेकिन कोई भी इस पर सवाल नहीं उठा रहा है।
खुद पर करना चाहते हैं फोकस

रोहित ने उनके और कोहली के भारत के हालिया टी-20 मैचों में ना खेलने के बारे में एक सवाल के जवाब में कहा, "आप सब कुछ खेलकर विश्व कप के लिए तैयार नहीं रह सकते। हमने दो साल पहले यह निर्णय लिया था। रवींद्र जडेजा भी टी-20 नहीं खेल रहे हैं, आपने उनके बारे में नहीं पूछा? मैं फोकस (खुद पर और विराट पर) के बारे में समझता हूं, लेकिन जडेजा भी नहीं खेल रहे हैं।''
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]