नशे में धुत्त होकर कार चला रहे छात्रों ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कार, दंपती समेत तीन लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में नशे में धुत्त होकर कार चलाने वाले छात्रों ने एक दोपहिया वाहन को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस को जांच दौरान कार से बियर की कई बोतलें भी बरामद की है। जानकारी के मुताबिक मृतकों में एक कार सवार भी शामिल है। वहीं एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर, तीन की मौत
HIGHLIGHTSतेज रफ्तार कार ने दोपहिया वाहन को मारी टक्कर
हादसे में दंपती समेत तीन लोगों की मौत
कार में सवार चार छात्र मौके से फरार
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में बंदरगाह से भीमिली जाने वाली सड़क पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक दंपती समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है।
दोपहिया वाहन से टकराई कार
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात बंदरगाह शहर से भीमिली की ओर जाने वाली समुद्र तट सड़क पर रेडिसन होटल के पास हुई। दरअसल, यहां पार्टी कर रहे छह युवाओं से भरी एक तेज रफ्तार कार कथित तौर पर एक दोपहिया वाहन से टकरा गई, जिससे वाहन पर सवार एक दंपती की मौत हो गई।
दंपती समेत तीन लोगों की मौत
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) विद्यासागर नायडू ने बताया, "कार में सवार छह लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई और विपरीत दिशा में अपने दोपहिया वाहन पर जा रहे दंपती की भी मौत हो गई।" नायडू ने कहा कि इस बीच, कार में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी चार लोग फरार हैं।
नशे में धुत्त होकर चला रहे थे कार
पुलिस के मुताबिक, कार में बैठे सभी छात्र नशे में धुत्त होकर गाड़ी चला रहे थे। पुलिस को कार से बियर की बोतलें बरामद हुईं। दुर्घटना से पहले, कार सवार छात्रों ने नशे की हालत में एक व्यक्ति का फोन भी छीन लिया था, क्योंकि उसने कथित तौर पर उनमें से एक को बियर की बोतल फेंकते हुए देखा था।
लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुआ हादसा
नायडू ने कहा कि उन्हें लगा कि वह शख्स पुलिस को सूचित कर सकता है और इसलिए, उन्होंने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, लेकिन कुछ ही देर बाद दुर्घटना हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्तियों की पहचान कर ली गई है और पता चला है कि यह दुर्घटना नशे की हालत में लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण हुई।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी टीम
नायडू ने कहा कि आईपीसी की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या की सजा) के तहत शिकायत दर्ज कर ली गई है और फरार लोगों की तलाश जारी है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही फरार लोगों को हिरासत में लिया जाएगा।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :