'रुहान सही हाथों में है...', दीपिका कक्कड़ के साथ बेटे की फोटो शेयर कर शोएब ने कही दिल की बात
Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Baby Photo छोटे पर्दे के चर्चित कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने पिछले महीने एक बेटे का अपनी जिंदगी में स्वागत किया था। हाल ही में एक्टर ने पत्नी दीपिका के साथ अपने बेटे रुहान की एक फोटो शेयर की है। साथ ही न्यू मॉम के लिए एक प्यार भरा नोट भी लिखा है जो आपका दिल जीत लेगा।

Dipika Kakar Shoaib Ibrahim Baby Photo: टेलीविजन इंडस्ट्री की सबसे चर्चित अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपना मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। 6 अगस्त 2023 को दीपिका ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया। मां बनने के बाद ये उनका पहला बर्थडे था।
शोएब इब्राहिम ने अपनी बीवी के स्पेशल डे को और खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पत्नी को महंगे तोहफे देने से लेकर उनके लिए बर्थडे पार्टी होस्ट करने तक, शोएब ने दीपिका के डी-डे को खास बना दिया। अब उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफों के पुल बांधते हुए एक प्यार भरा मैसेज लिखा है।
शोएब ने दीपिका और बेटे की शेयर की फोटो
6 अगस्त को शोएब इब्राहिम ने पत्नी दीपिका को बर्थडे विश करते हुए एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अपनी नन्ही सी जान रुहान को अपनी गोद में लिये हुए दिख रही हैं। रुहान की टी-शर्ट के बैक साइड में लिखा- 'मेरे साथ अम्मी का पहला बर्थडे।' लाल सूट में दीपिका अपने बेटे के प्यार में खोई दिख रही हैं।
दीपिका के लिए शोएब का प्यार भरा मैसेज
इस तस्वीर को शेयर करते हुए शोएब ने पत्नी दीपिका की तारीफ की और कहा कि उन्हें यकीन है कि वह उनकी अच्छे से परवरिश करेंगी। शोएब ने कैप्शन में लिखा-
"हैप्पी बर्थडे सुपर वुमन। मां के रूप में ये आपका पहला बर्थडे है। मुझे यकीन है कि ये रोल भी तुम बखूबी निभाओगी, जैसे अब तक के सारे निभाये हैं। रुहान सही हाथों में है, क्योंकि उसकी मां कई लोगों के लिए आइडल और इंस्पिरेशन है।"
"जैसे मैं हमेशा कहता हूं कि मैं तुम्हें पाकर धन्य हो गया। अल्लाह तुम्हें दुनिया की हर खुशी दे... लंबी उम्र दे.. अच्छी सेहत दे। एक बार फिर हैप्पी बर्थडे। लव यू।"
दीपिका का बर्थडे सेलिब्रेशन
इससे पहले शोएब ने रुहान के साथ दीपिका के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की थी। अपने मिड-नाइट बर्थडे सेलिब्रेशन में दीपिका बेबी पिंक कलर के सूट और फूलों के क्राउन में खूबसूरत लग रही थीं।
.JPG)
'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका और शोएब ने 2018 में निकाह किया था। 21 जून 2023 को दोनों पहली बार माता-पिता बने थे।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :