China News: ब्लैक मैजिक से बॉयफ्रेंड को पाने की कोशिश
China News: इस धोखाधड़ी का शिकार हुई लड़की का नाम माई है। वह टिकटॉक पर राशिफल के एक वीडियो के जरिए झांसे में आ गई।

China News: चीन में धोखाधड़ी का एक गजब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को वापस पाने के लिए ब्लैक मैजिक का सहारा लिया। जिसके लिए उसने 13,000 युआन (करीब 1.56 लाख रुपये) खर्च किए। हालांकि प्रेमिका फर्जी ज्योतिषियों के जाल में फंस गई और उसे चूना लग गया। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नकली ज्योतिष सिंगल लोगों को निशाना बनाता थे। वो इन्हें प्यार पाने के तरीके बताते थे। उन्होंने ठगी करके 800,000 युआन (96 लाख रुपये) कमाए किए थे।
ज्योतिषियों ने फर्जी अनुष्ठान करवाया
फर्जी ज्योतिषियों ने लड़की से कहा कि उसे काला जादू से जुड़े अनुष्ठान करने होंगे। इसके लिए पैसे देने पड़ेंगे। इससे बॉयफ्रेंड वापस मिल जाएगा। उसे दो वीडियो भेजे गए। जिसमें दो मोमबत्ती जल रही थीं। पहली कैंडल का मतलब उसे बताया कि नए रिलेशन में जुड़ने से प्रेमी का लक खत्म हो जाएगा। दूसरी मोमबत्ती के जलने का मतलब बताया कि इससे लड़की को गुड लक मिलेगा। इसके बाद एक सप्ताह तक काला जादू चला। लड़की से आरोपियों ने कहा कि वह शैतानों से शक्ति लेकर आएंगे, ताकि उसका रिलेशन पहले जैसा हो जाए। इसके लिए युवती को एक लिस्ट दी गई। इसमें ताबीजों के रेट थे।
जो लोग प्यार में अपना लक आजमाना चाहते हैं। आरोपी उन लोगों को निशाना बना रहे थे। बता दें चीन में लोग भविष्य जानने के लिए इस तरह की सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। 2021 में एक सर्वे के अनुसार, चीन में 30 वर्ष के कम उम्र के 80% लोग इन सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। चीन में भविष्य बताने वाले एक ऐप ने एक साल से अंदर दो करोड़ रुपये से ज्यादा की आय अर्जित की है।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :