Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Bharat Jodo Yatra: 9 दिन ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा जाफराबाद से फिर शुरू, जानें अपडेट

Bharat Jodo Yatra: 9 दिन ब्रेक के बाद राहुल गांधी की यात्रा जाफराबाद से फिर शुरू, जानें अपडेट
Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra राहुल गांधी की यात्रा राजधानी दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट इलाके के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश


Bharat Jodo Yatra । कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 9 दिनों के ब्रेक के बाद आज एक बार फिर शुरू हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा आज जाफराबाद से शुरू हुई है और इसमें हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता जुटे हैं। भारत जोड़ो यात्रा दूसरे चरण में हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के रास्ते जम्मू-कश्मीर की ओर बढ़ेगी। कांग्रेस पार्टी की ओर से जानकारी दी गई है कि राहुल गांधी श्रीनगर में लाल चौक पर तिरंगा लहराएंगे। जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा में फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती भी इसमें शामिल होंगे।
हनुमान मंदिर से शुरू होगी राहुल की यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास हनुमान मंदिर से शुरू होकर गाजियाबाद में प्रवेश करेगी। यह यात्रा सुबह करीब 10 बजे मंदिर से निकल कर लोहे वाला पुल, शास्त्री पार्क, गांधी नगर, धर्मपुरा, सीलमपुर, एसडीएम कोर्ट चौक, जाफराबाद, मौजपुर, दयालपुर पुलिस स्टेशन, गोकलपुरी चौक होते हुए लोनी बार्डर से गाजियाबाद में प्रवेश करेगी।

दिल्ली के इन इलाकों से गुजरेगी यात्रा

राहुल गांधी की यात्रा राजधानी दिल्ली में नॉर्थ-ईस्ट इलाके के दंगा प्रभावित क्षेत्रों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी। गौरतलब है कि इन एरिए में ही साल 2020 में यहां दंगे हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। दिल्ली के अलावा यूपी पुलिस ने भी एडवाइजरी जारी की है।

7 सितंबर 2022 को शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी के गांधी मंडपम से 7 सितंबर को शुरू हुई थी और 24 दिसंबर को दिल्ली पहुंचने तक 108 दिनों में 3,122 किमी की दूरी तय की है। यह यात्रा अभी तक 9 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के 49 जिलों से गुजरी है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]