Tunisha Sharma Post Mortem Report: तुनिषा शर्मा का पोस्टमार्टम हुआ, जानिए मौत की वजह

Tunisha Sharma Suicide case: तुनिषा शर्मा और शीजान पहले रिलेशनशिप में थे। बाद में अलग हो गए थे।

Tunisha Sharma Suicide case: एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुरुआती जांच और तुनिषा शर्मा के परिवार के आरोप के बाद पुलिस ने उनके साथ काम करने वाले अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया है। शीजान के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा है। बता दें, शनिवार को खबर आई कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने कथित तौर पर अपने शो के सेट पर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पहले मामला आत्महत्या का लगा, लेकिन जांच आगे बढ़ी तो शीजान पर शक हुआ। पुलिस ने देर रात शीजान मोहम्मद खान को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत गिरफ्तार कर लिया। कहा जा रहा है कि तुनिषा शर्मा और शीजान पहले रिलेशनशिप में थे। बाद में अलग हो गए थे। तब से शीजान अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए प्रेरित कर रहा था।
पुलिस को पड़ताल में पता है कि तुनिषा और शीजान के बीच एक हफ्ते पहले झगड़ा हुआ था। इसके बाद से तुनिषा डिप्रेशन में थीं। पुलिस ने जांच के लिए शीजान का मोबाइल और लैपटॉप जब्त कर लिया है।
तुनिषा का अंतिम संस्कार रविवार शाम मुंबई में किया जाएगा। इस दौरान उनके परिजन, दोस्त और टीवी इंडस्ट्री के करीबी लोग मौजूद रहेंगे।
मुंबई के जेजे अस्पताल में तुनिषा शर्मा का पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, फांसी के कारण दम घुटने से तुनिषा की मौत हुई है। इस बीच गिरफ्तार शीजान मोहम्मद खान से पूछताछ जारी है।
शीजान मोहम्मद खान को आज वसई कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस कस्टडी चाहती है, ताकि आगे पूछताछ कर सके। तुनिषा शर्मा फिलहाल अपने टीवी शो ‘अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल’ की शूटिंग कर रही थीं।
उन्होंने नायगांव स्थित अपने मेकअप रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त मेकअप रूम का दरवाजा बंद था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। तनिषा शर्मा ने 20 साल की उम्र में ख्याति हासिल कर ली थी। आत्महत्या की खबर फैलते ही तनिषा के फैन्स गमगीन हो गए।
तुनिषा ने बाल कलाकार के रूप में करियर शुरू किया था। वे कैटरीना कैफ और विद्या बालन जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी थीं।। तुनिषा ने बॉलीवुड में अपना सफर फितूर के साथ शुरू किया था, जहां उन्होंने छोटी कैटरीना कैफ की भूमिका निभाई थी। ‘बार बार देखो’ में भी उन्होंने ऐसा ही किया था। उन्होंने ‘कहानी 2’ में विद्या बालन के साथ स्क्रीन साझा की थी। वह टीवी पर भी एक लोकप्रिय चेहरा थीं और इंटरनेट वाला लव, इश्क सुभल्लाह, गायब और शेर-ए-पंजाब: महाराजा रंजीत सिंह जैसे शो का हिस्सा थीं।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :