Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Love Jihad Crime News: लिव-इन पार्टनर रियाज खान ने की थी उर्वी वैष्णव की हत्या

Love Jihad Crime News: लिव-इन पार्टनर रियाज खान ने की थी उर्वी वैष्णव की हत्या
Love Jihad Crime News: दोनों करीब 7 माह से लिव-इन में रह रहे थे। राजस्थान मूल की उर्वी वैष्णव एक होटल में काम करती थी।

Love Jihad Crime News: नवी मुंबई में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। यहां जिम ट्रेनर रियाज खान ने प्रेम जाल में फंसाकर राजस्थान की उर्वी वैष्णव की हत्या कर दी। दोनों करीब 7 माह से लिव-इन में रह रहे थे। उर्वी वैष्णव एक होटल में काम करती थी। 13 दिसंबर को उसकी लाश मिली थी। क्राइम ब्रांच डीसीपी अमित काले ने बताया कि उर्वी वैष्णव ने शादी के दबाव डाला तो रिजाय भड़क गया और गला दबाकर हत्या कर दी। उर्वी के परिवार ने भी रियाज पर शक जताया था। उसके दोस्तों से पूछताछ के बाद रियाज को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

लव जिहाद का यह मामला महाराष्ट्र विधानसभा में भी उठा। बता दें, हाल ही में आफताब अमीन पूनावाला का केस सामने आया था, जिसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की हत्याकर उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। आफताब अभी जेल में है। उसका केस चल रहा है, लेकिन अब तक उसे अपनी करतूत पर पछतावा नहीं है। अब उर्वी का मामला सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग तेज हो गई है।



पुलिस ने बताया कि मृतक महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध थे। आरोपी पहले से शादीशुदा था और महिला उस पर शादी का दबाव बना रही थी। आरोपी ने अपने शादीशुदा होने की बात छिपाई थी। इसके बाद आरोपी ने महिला का गला घोंट दिया और शव को सुनसान जगह पर फेंक दिया।



पुलिस ने सबूत जुटाए तो पता चला कि लड़की एक दोस्त के साथ चप्पल की दुकान पर गई थी। मामले की विस्तृत जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जिम ट्रेनर के रूप में काम करता था। पुलिस ने आगे जांच की और कई जिमों की जांच की। घंसोली में आरोपी का पता चला।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]