Corona in China: दिसंबर महीने में ही 25 करोड़ लोगों को संक्रमण का अनुमान, अस्पतालों में दवाएं-ऑक्सीजन खत्म

Corona Cases In China: चीन में कोरोना संक्रमण के मामले इतनी तेजी से बढ़ रहे हैं, कि दुनिया भर के तमाम रिकॉर्ड टूट सकते हैं।

Corona Cases In China: कोरोना ने इस बार चीन में कोहराम मचा रखा है। फाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक देश के शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारियों का अनुमान है कि दिसंबर महीने के 20 दिनों में ही चीन में लगभग 250 मिलियन यानी 25 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित हुए होंगे। ये चीन की आबादी का लगभग 20 फीसदी हिस्सा है। आपको बता दें कि अगर ये अनुमान सही है तो ये पूरी दुनिया में अब तक का सबसे बड़ा कोविड-19 विस्फोट है। मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये आंकड़े 21 दिसंबर को चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) की एक आंतरिक बैठक के दौरान पेश किए गए थे।
सोशल मीडिया पर दिखे मीटिंग नोट्स
दरअसल, चीनी सोशल मीडिया पर शुक्रवार को कथित तौर पर एनएचसी मीटिंग नोट्स की एक कॉपी प्रसारित की गई, जिसे सीएनएन ने देखा। हालांकि, दस्तावेज की प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की गई और एनएचसी ने इस पर कमेंट के अनुरोध पर जवाब नहीं दिया। फाइनेंशियल टाइम्स और ब्लूमबर्ग दोनों ने अपनी रिपोर्टों में अनुमान लगाया कि अकेले मंगलवार (19 दिसंबर) को पूरे चीन में 37 मिलियन (3.7 करोड़) लोग कोविड-19 से संक्रमित थे। हालांकि, सरकारी रिपोर्ट में उस दिन केवल 3094 नए संक्रमणों की सूचना दी गई।

Labels
Videsh
Post A Comment
No comments :