Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:डेब्यू के 12 साल बाद उनादकट को पहला विकेट; बांग्लादेश को तीसरा झटका

भारत-बांग्लादेश दूसरा टेस्ट:डेब्यू के 12 साल बाद उनादकट को पहला विकेट; बांग्लादेश को तीसरा झटका




जयदेव उनादकट ने जाकिर हसन (15) को स्लिप पर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। आउट किया।

भारत-बांग्लादेश टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला मीरपुर में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है।

पहले दिन के पहले सेशन के बाद बांग्लादेश ने 3 विकेट पर 83 रन बना लिए हैं। मोमिनुल हक और मुश्फिकुर रहीम क्रीज पर हैं।

कप्तान शाकिब अल हसन 16 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें उमेश यादव ने पुजारा के हाथों कैच कराया। शाकिब से पहले जाकिर हसन (15 रन), नजमुल हसन शान्तो (24) आउट हुए।

भारत की ओर से उमेश यादव, जयदेव उनादकट और रविचंद्रन अश्विन को एक-एक सफलताएं मिली हैं।

उनादकट ने 2010 में टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे के पहले सेंचुरियन टेस्ट में डेब्यू किया था। डेब्यू के 12 साल बाद उन्हें पहला टेस्ट विकेट मिला है।

पहला सेशन : मिला-जुला रहा
पहले दिन का पहला सेशन मिला-जुला रहा। इसमें जहां बांग्लादेशी टीम ने 82 रन जोड़े, वहीं भारतीय टीम के गेंदबाजों ने 2 विकेट चटकाए। एक समय बांग्लादेश के दोनों ओपनर 39 रन पर आउट हो गए थे।

जाकिर हसन का विकेट सेलिब्रेट करते टीम इंडिया के खिलाड़ी।

ऐसे गिरे बांग्लादेश के विकेट...
पहला: जाकिर हसन कट करना चाहते थे। उन्हें केएल राहुल ने स्लिप पर कैच कराया।
दूसरा : शान्तो को अश्विन ने LBW कराया।
तीसरा : कप्तान शाकिब अल हसन को उमेश यादव ने मिड ऑफ में पुजारा के हाथों कैच कराया।

फोटोज में देखिए पहले दिन का रोमांच

जाकिर का कैच लेने के बाद प्रयास में सिराज के कंधे पर चोटी लगी। हालांकि, यह गंभीर नहीं थी।

बांग्लादेशी पारी से पहले रणनीति बनाने टीम इंडिया के खिलाड़ी।

बांग्लादेश ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला लिया।

तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है।

कुलदीप बाहर, उनादकट की 12 साल बाद वापसी
भारतीय कप्तान केएल राहुल फिट हैं और खेल रहे हैं। टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव हुआ है। पिछले मुकाबले के मैन ऑफ द मैच कुलदीप यादव बाहर किए गए हैं। जबकि जयदेव उनादकट की 12 साल बाद वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश में मोमिनुल और तस्कीन को प्लेइंग में जगह मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, जयदेव उनादकट, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज।

बांग्लादेश: जाकिर हसन, नजमुल हसन शान्तो, मोमिनुल हक, लिटन दास (विकेटकीपर), मुश्फिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), नुरुल हसन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, खालेद अहमद और तस्कीन अहमद।

क्लीन स्वीप के इरादे से उतरा भारत
शेर-ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरी है। चट्टोग्राम टेस्ट 188 रन से जीतने के बाद भारत ने 2 टेस्ट की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली थी। वहीं, बांग्लादेश दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से ड्रॉ कराने के इरादे से खेल रहा है।

मैच जीतते ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लेगा।

जीता तो बांग्लादेश पर चौथी बार क्लीन स्वीप करेगा भारत
दोनों देशों के बीच इससे पहले अब तक 4 बार 2 टेस्ट की सीरीज खेली गई। 3 बार भारत ने क्लीन स्वीप किया और एक बार 1-0 से सीरीज जीती। अभी 5वीं सीरीज जारी है। टीम इंडिया यदि यह मुकाबला जीत लेती है तो बांग्लादेश पर चौथी बार क्लीन स्वीप कर लेगी।

मैच जीतते पर WTC के पॉइंट्स टेबल में भारत के 58.92% पॉइंट्स हो जाएंगे। टीम इंडिया अभी दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, उसके 76.92% पॉइंट्स हैं। 54.54% पॉइंट्स के साथ साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है


Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]