Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विराट जैसे लीडर और बल्लेबाज की टीम को हमेशा जरूरत : रोहित

भारत के सफ़ेद गेंद के नए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम को विराट कोहली की क्षमता और नेतृत्व वाले खिलाड़ी की हमेशा जरूरत रहेगी।

विराट जैसे लीडर और बल्लेबाज की टीम को हमेशा जरूरत : रोहित भारत के सफ़ेद गेंद के नए कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि टीम को विराट कोहली की क्षमता और नेतृत्व वाले खिलाड़ी की हमेशा जरूरत रहेगी। उन्होंने कहा कि मैदान पर कप्तान का काम सिर्फ 20 प्रतिशत ही होता है, बाकी 80 प्रतिशत काम मैदान से बाहर का होता है, जब योजनाएं बनती हैं। रोहित ने कहा, टीम को हमेशा से विराट जैसे बल्लेबाज की जरूरत होती है। टी20 में उनकी औसत 50 से अधिक है, जो कि आश्चर्यजनक है। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी, अनुभव और कप्तानी से कई बार टीम को मुश्किलों से निकाला है।

रोहित के मुताबिक़ एक कप्तान उतना ही अच्छा होता है, जितनी अच्छी उसकी टीम होती है। उन्होंने कहा, कप्तान का काम यह सुनिश्चित करना होता है कि मैदान पर सही संयोजन के खिलाड़ी उतरे और बनाई गई रणनीति का पालन करे। जब कोई खिलाड़ी एकदम से खराब प्रदर्शन कर रहा हो तब जाकर उससे बात करे, नहीं तो वह टीम के अन्य खिलाड़ियों की ही तरह टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाए। हां, जब खुद के प्रदर्शन की बात हो तो वह आगे आकर प्रदर्शन करे।

उन्होंने आगे कहा, मेरी भूमिका मैदान के अंदर से अधिक मैदान के बाहर की होगी। मैदान पर एक पारी के दौरान आपके पास मुश्किल से तीन-साढ़े तीन घंटे का समय होता है और उस दौरान आप शायद ही कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं।

आईसीसी टूर्नामेंटों में टीम इंडिया की रणनीति के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, हम हाल के कुछ आईसीसी इवेंट में इसलिए हारे क्योंकि हमारी खराब शुरुआत हुई। इसलिए अब नंबर चार से छह तक के बल्लेबाजों को भी जिम्मेदारी लेनी होगी और उन्हें उसी हिसाब से तैयारी करनी होगी। ऐसा कहीं नहीं लिखा है कि आप 10 रन पर तीन विकेट खोने के बाद 190 का स्कोर नहीं कर सकते। हमारे पास आगामी टी20 विश्व कप से पहले ठीक-ठाक सीमित ओवर के मैच हैं, इस दौरान हम अपनी इस कमी पर काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि, ऐसा पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंट में दो से तीन बार हो चुका है कि जब हमने जल्दी विकेट गंवा दिए हैं और फिर पूरी टीम लडख़ड़ा गई है, लेकिन चौथी बार भी ऐसा हो यह जरूरी नहीं है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]