उत्तर प्रदेश के मेरठ में जेपी नड्डा ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम को किया संबोधित
भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी को विजयश्री जरूर दिलाएगा :
बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने सम्बोधन में कहा- संगठन का विकास, संगठन का विस्तार, नीचे स्तर तक विचारधारा को पहुंचाने का काम भाजपा के कार्यकर्ताओं ने किया है। आप लोगों में जो उत्साह, निष्ठा और संघर्ष करने की तमन्ना मैं देख रहा हूं, मुझे पूरा विश्वास है कि, भाजपा का कार्यकर्ता पार्टी को विजयश्री जरूर दिलाएगा।जब कोरोना काल शुरु हुआ तो सभी राजनीतिक पार्टियां आइसोलेशन में चली गईं, लेकिन भाजपा कार्यकर्ता जान हथेली पर लेकर राष्ट्र की सेवा में निकल गया। सभी राजनीतिक पार्टियां किसी ने किसी जाति, धर्म, समुदाय की वोटबैंक की राजनीति कर रही हैं। ये देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। भाजपा 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास', इस बात पर विश्वास करती है।
जेपी नड्डा द्वारा अपने संबोधन में कही गई बातें-
यहां एक नेता है जो कह रहे थे कि ये मोदी की वैक्सीन है, ये भाजपा की वैक्सीन है इसे मत लगाना। आज मैं उनसे पूछता हूं कि कैसी लगी मोदी की वैक्सीन, जल्द ही तुम्हारी लाल टोपी भी केसरिया होने वाली है।
उत्तर प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने किसानों को 1.41 लाख करोड़ रुपये का रिकॉर्ड गन्ने का भुगतान किया है। पुरानी सरकार का भी बकाया 11 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
आज सपा के नेता अपना पुराना चेहरा ढककर नए चेहरे में आने का प्रयास कर रहे हैं। ये नई सपा नहीं है, ये वही सपा है। पहले जब 15 आतंकी पकड़े गए थे, तब अखिलेश जी की सरकार ने उन्हें निर्दोष बताकर छुड़वा लिया, बाद में कोर्ट के आदेश के बाद उन्हें फिर गिरफ्तार किया गया।
हम प्रजातंत्र के पुजारी हैं। वो दंगातंत्र के पुजारी हैं। भाजपा सरकार से पहले की सरकार में पांच वर्ष यूपी में 700 से ज्यादा दंगे हुए, 112 लोग मारे गए।
Post A Comment
No comments :