Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित डॉ. अम्बेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए


मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बोर्ड ऑफिस चौराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर नमन किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बाबा साहेब अंबेडकर के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा कि बाबा साहब अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। वे भारत के संविधान के निर्माता हैं। वे समाज सुधारक, महान शिक्षाविद्, सामाजिक समरसता के पक्षधर थे। उन्होंने गरीबों, दलितों और शोषितों की जिंदगी बदलने के लिए लगातार संघर्ष किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हम संविधान को प्रणाम करते हैं। जो विकास की दौड़ में पिछड़ गए हैं, जो सबसे पीछे और नीचे रह गए हैं, उनके उत्थान के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अनेकों योजनाएँ बनाई हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी कल्याणकारी योजनाएँ बनाकर सबके कल्याण और उत्थान में जुटी है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]