Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सशस्त्र झंडा दिवस पर प्रदान की सहयोग राशि

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर संचालक सैनिक कल्याण संचालनालयब्रिगेडियर अरुण सहगल ने दिवस का प्रतीक ध्वज लगाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपनी ओर से सहयोग राशि प्रदान की। मुख्यमंत्री श्री चौहान को प्रतीक-चिन्ह भी भेंट किया गया। संयुक्त संचालक सैनिक कल्याण कमांडर उदय सिंह तथा सहायक संचालक कर्नल संजय प्रधान उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के सैनिक देश की रक्षाआंतरिक सुरक्षा और प्राकृतिक आपदाओं में कर्त्तव्य पालन करते हुए वीरगति को प्राप्त हो जाते हैं। इन सैनिकों को स्मरण करनेसम्मान देने तथा देश के नागरिकों द्वारा सैनिकों के प्रति सम्मान भाव प्रकट करने के लिए वर्ष 1949 से प्रतिवर्ष दिसंबर को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर मोटर वाहनों में लगने वाले कार ध्वज तथा प्रतीक ध्वज वितरित करने से संग्रहीत राशि से शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनदिव्यांग सैनिकोंपूर्व सैनिकोंसेवारत सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण एवं पुनर्वास से संबंधित आर्थिक सहायता योजनाएँ संचालित की जाती हैं।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]