मोदी सरकार किसानों और आम लोगों के प्रति असंवेदनशील है: सोनिया गांधी
संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले आज कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की और मोदी सरकार पर बोला हमला...

सोनिया गांधी ने बैठक को किया संबोधित :
इस दौरान कांग्रेस के संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने की। बैठक में कांग्रेस पार्टी के सभी लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों ने हिस्सा लिया है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में शहीद किसानों, निलंबित सांसदों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित कर सोनिया गांधी ने कहा-
किसान संगठन आंदोलन के जरिए पिछले 13 महीनों से इन कानूनों का जोरदार विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों के साथ उन्हें रद्द करने के लिए दबाव बनाया। किसानों की एकजुटता और दृढ़ता ने एक अभिमानी सरकार को झुकने पर मजबूर किया है।
Post A Comment
No comments :