देशभर के युवाओं में दिख रहा पुरानी कारें खरीदने का क्रेज
Cars24 की रिपोर्ट :
दरअसल, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पुरानी कारों की खरीद-बिक्री करने वाली कंपनी कार्स24 (Cars24) द्वारा देशभर में खरीदी गई पुरानी गाड़ियों को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में आज पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में साल 1981 से 1996 के बीच पैदा हुए युवा सबसे आगे नजर आरहे हैं। कंपनी ने यह रिपोर्ट पुरानी कार खरीदने वालों का रुख और टॉप कैटेगरी के ड्राइवरों पर केंद्रित कर तैयार की है। साथ ही Cars24 कंपनी ने यह इनपर ध्यान केंद्रित करने के लिए रिसर्च कंपनी IPSOS के साथ एक समझौता किया है।
रिसर्च रिपोर्ट :
Cars24 द्वारा जारी की गई रिसर्च रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि, 'कोविड-19 महामारी के कारण नई गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी और लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की उपस्थिति इस बदलाव में योगदान देने वाले मुख्य कारण हैं। ज्यादातर खरीदार पुरुष हैं लेकिन इस्तेमाल की गई या पुरानी कार खरीदने वाली महिलाओं की संख्या में तेजी आई है। पुरानी गाड़ी खरीदने के मामले में 43% लोग ‘हैचबैक’ कार खरीदना पसंद करते हैं। जबकि, 26% लोग एसयूवी (SUV) खरीदना पसंद करते हैं। इसके अलावा पुरानी कार खरीदने के लिए गाड़ी की कंडीशन अभी भी सबसे जरूरी कारण बना हुआ है।'
पुरानी कार खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान :
कार की सर्विस हिस्ट्री जरूर चेक कर लें, ऐसा तो नहीं है कि उसकी सर्विस ऑथराइज्ड सेंटर के बाहर ज्यादा समय से हो रही हो।
कार पर क्लेम लिया गया है या नहीं, अगर लिया गया है तो किस तरह का लिया गया है।
कार से कभी कोई बड़ा एक्सीडेंट तो नहीं हुआ था।
गाड़ी ज्यादा लंबे समय से खड़ी तो नहीं थी।
कार के, टायर, बैट्री, डेंट, स्क्रैच, सीट, कार कितने किलोमीटर चल चुकी है।
जिस कार को आप पुरानी खरीदने जा रहे हैं वह नई कितने की है
Post A Comment
No comments :