फैंस को पसंद आ रही है अहान की फिल्म 'तड़प', तीसरे दिन कमाए इतने करोड़
'तड़प' ने तीसरे दिन कमाए इतना करोड़:
'तड़प' ने पहले और दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है। अब तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है। फिल्म ने पहले दिन 4.05 करोड़ का बिजनेस किया था। दूसरे दिन की कमाई 4.25 करोड़ रुपये रही है। कुल मिलकर दो दिनों में फिल्म ने 8.25 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। वहीं फिल्म के तीसरे दिन की कमाई की बात करें। इस फिल्म ने 5.25 करोड़ का बिजनेस किया है, जो अब तक की कमाई में सबसे ज्यादा है, यानी की अब तक फिल्म ने 13.25 करोड़ की कमाई कर ली है।
इन कलाकारों से सजी है फिल्म:
बता दें कि, मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'तड़प' में अहान शेट्टी, तारा सुतारिया के अलावा सौरभ शुक्ला, कुमुद मिश्रा और सुमित गुलाटी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा सह-निर्मित, रजत अरोड़ा द्वारा लिखित और फिल्म में आत्मीय संगीत प्रीतम द्वारा दिया गया है।
तेलुगू फिल्म की रीमेक है 'तड़प':
आपको बता दें कि, अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' को देश में 1656 स्क्रीन्स मिले हैं, जबकि विदेशों में यह 451 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। 'तड़प' रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जो 2018 की तेलुगू फिल्म 'आरएक्स 100' का रीमेक है। फिल्म 'आरएक्स 100' को रीमेक करने का ऐलान मार्च 2019 में किया गया था। तेलुगू वर्जन में कार्तिकेय और पायल राजपूत मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म ने यहां जोरदार सफलता हासिल की थी। वहीं 'तड़प' फिल्म में अहान के साथ तारा सुतारिया फीमेल लीड रोल में हैं।
Post A Comment
No comments :