नारायणपुर : धौड़ाई में ग्राम सभा का हुआ आयोजन
नारायणपुर जिले के ग्राम पंचायत धौड़ाई में आज ग्रामसभा आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ कुमार सानू साहू, श्री लक्ष्मीकांत हर्जपाल ने ग्रामीणों को कोरोना के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि जिन ग्रामीणों ने कोरोना का टीका नहीं लगवाया है, वे टीका अवष्य लगवायें। इसके साथ ही जिन्होंने पहला टीका लगवा लिया है, वे दूसरा डोज अवष्य लगायें।
Post A Comment
No comments :