Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या प्रैक्टिस साबित होगी WTC फाइनल से पहले इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज? जानें कीवी तेज गेंदबाज नील वैगनर का जवाब


न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने सोमवार को कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को भारत के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल के प्रैक्टिस मैचों के तौर पर नहीं लेगी।  भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 से 22 जून के बीच साउथम्पटन में डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेला जाएगा। इससे पहले न्यूजीलैंड की टीम मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज खेलेगी।


वैगनर ने रवाना होने से पहले ऑकलैंड हवाई अड्डे पर पत्रकारों से कहा, 'हम इंग्लैंड के खिलाफ इन दो टेस्ट मैचों को केवल(डब्ल्यूटीसी फाइनल के) प्रैक्टिस के तौर पर नहीं लेंगे।' उन्होंने कहा, 'हम जिस तरह से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं उस पर मुझे गर्व है और हम न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट मैच जीतना चाहते हैं।' न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी सोमवार को इंग्लैंड पहुंच गए, लेकिन वैगनर ब्रिटेन रवाना होने वाले दूसरे दल का हिस्सा हैं।


वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे नंबर के गेंदबाज वैगनर ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले लिंकन में ड्यूक गेंदों से प्रैक्टिस की। इंग्लैंड में टेस्ट मैचों में ड्यूक गेंदों का उपयोग होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें अभ्यास शिविर का काफी फायदा मिला। वैगनर ने कहा, 'यह बहुत अच्छा रहा और निश्चित तौर पर यह(ड्यूक गेंद) कूकाबूरा से अलग होती है।' 

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]