Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

MP Police Constable Exam 2021 : जून में जारी हो सकती है स्थगित हुई कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की नई डेट


MPPEB MP Police Constable Exam 2021 : मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) स्थगित की गई एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा की नई डेट अगले महीने यानी जून में जारी कर सकता है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को ग्वालियर मुरैना और चंबल डिविजन के इलाकों में 30 मई 2021 तक लॉकडाउन ('janata curfew') जारी रखने का ऐलान किया है। ऐसे में उम्मीद है कि कोरोना संक्रमण की स्थिति सामान्य होती है तो एमपीपीईबी की ओर से जून 2021 के अंत क कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 का नया शेड्यूल जारी किया जा सकता है।

राज्य में बढ़ते कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन को देखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस में कांस्टेबल 4000 पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था। मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की वेबसाइट peb.mp.gov.in पर प्रदर्शित सूचना के अनुसार भर्ती परीक्षा की नई तिथि जल्द जारी की जाएगी लेकिन अभी अभ्यर्थी परीक्षा तिथि घोषित होने के इंतजार में हैं। एमपी पुलिस 4000 कांस्टेबल भर्ती 2021 के लिए करीब 10 लाख युवाओं ने आवेदन किया है। कुल 4000 रिक्तियों में से 3862 पद जीडी कांस्टेबल और 138 पद रेडियो कांस्टेबल के हैं। 

एमपीपीईबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर कहा, 'पुलिस आरक्षक संवर्ग भर्ती परीक्षा (पी.सी.आर.टी.) वर्ष 2020 का आयोजन दिनांक 06 अप्रेल 2021 से प्रारम्भ किया जाना था। वर्तमान में कोविड-19 महामारी प्रदेश में पुनः तेजी से फैलने के कारण एवं शासन द्वारा प्रदेश के कई प्रमुख स्थानों में रात्रि कर्फ्यू लगाने व महामारी से रोकथाम हेतु जनमानस में सावधानियों हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं एवं कई जिलों में आवागमन पश्चात् गृह नगर आने पर होम क्वारंटाइन के आदेश भी जारी किए गए हैं। उपरोक्त वर्तमान परिस्थिति को दृष्टिगत रखते हुए उक्त परीक्षा की परीक्षा तिथि में वृद्धि की जाती है। उक्त परीक्षा की सम्भावित नवीन तिथि शीघ्र घोषित की जावेगी।'

कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा की खास बातें:

  1. ऑनलाइन लिखित परीक्षा में एडमिट कार्ड के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र अनिवार्य होगा। इसके लिए अभ्यर्थी वोटर आईडी कार्ड, पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट  (इनमें से कोई एक) ला सकते हैं। 
  2. परीक्षा में मोबाइल फोन या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लाने पर प्रतिबंध रहेगा। आवेदक को काला बाल प्वॉइंट पेन लाना होगा। 
  3. परीक्षा खत्म होने से पहले कोई भी अभ्यर्थी एग्जाम हाल नहीं छोड़ सकेगा। 
  4. परीक्षा में दो प्रश्न पत्र होंगे। पहला प्रश्न पत्र कांस्टेबल (जीडी) पद के अभर्थियों को हल करना होगा। जबकि कांस्टेबल (रेडियो) पद के अभ्यर्थियों को दोनों प्रश्न पत्र हल करने होंगे। दोनों प्रश्न पत्र 100-100 नंबर के होंगे और दोनों के लिए 2-2 घंटे का समय दिया जाएगा। 
  5. लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा जिसमें सिर्फ पास होना जरूरी होगा। इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]