Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

राजीव शुक्ला ने बताया, विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति से नहीं पड़ेगा IPL 2021 के बचे हुए मैचों पर असर

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ किया है कि विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति का असर आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों पर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यूएई में खेले जाने वाले बचे 31 मैचों के लिए भारतीय खिलाड़ी होंगे और कुछ विदेशी प्लेयर्स भी होंगे हम उनके साथ ही टूर्नामेंट को पूरा करेंगे। बीसीसीआई ने शनिवार को एसजीएम में बताया था कि आईपीएल 2021 के बचे हुए 31 मैच सितंबर-अक्टूबर के बीच में यूएई में खेले जाएंगे। कई खिलाड़ियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद बीसीसीआई ने 4 मई को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन को अनिश्चितकाल समय के लिए स्थगित करना पड़ा था।


खलीज टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा, 'हमने विदेशी खिलाड़ियों के मुद्दे पर भी बातचीत की थी। हमारा मेन फोकस आईपीएल के इस सीजन को पूरा करने पर है। इसको बीच में नहीं छोड़ा जा सकता है। तो जो भी विदेशी प्लेयर्स उपलब्ध होंगे ठीक हैं। जो बचे मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे उनकी वजह से हम टूर्नामेंट को होस्ट करना बंद नहीं करेंगे। भारतीय खिलाड़ी मौजूद रहेंगे, विदेशी खिलाड़ी होंगे, लेकिन कुछ विदेशी प्लेयर्स नहीं होंगे। जैसे कि मैंने कहा हमको टूर्नामेंट को पूरा करना है।'

उन्होंने आगे कहा, 'तो फ्रेंचाइजी जाहिर तौर पर दूसरे खिलाड़ियों की तरफ देखेंगी। जो भी उपलब्ध होगा हम उनके साथ ही टूर्नामेंट को पूरा करेंगे। यही हमारी पॉलिसी है।' राजीव शुक्ला ने बताया कि वह यूएई में मौजूद हैं और बीसीसीआई के बाकी अधिकारी यहां पहुंचेंगे और उसके बाद अमीरात क्रिकेट बोर्ड से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, 'हमारी क्रिकेट बोर्ड और अन्य अथॉरिटी से बातचीत होगी। और उसके हिसाब से ही शेड्यूल तैयार किया जाएगा, ताकि पिछले साल की तरह इस बार भी टूर्नामेंट आसानी के साथ चल सके। सिर्फ एक इशू है और वह है दर्शकों को लेकर, उनकी अनुमति होगी या नहीं। तो हम उनसे इस बारे में बात करेंगे।'
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]