Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बंगाल: ममता अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से लड़ेंगीं उपचुनाव, शोभनदेव ने दिया इस्तीफा


पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर सीट से उपचुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां की भवानीपुर सीट से शोभनदेव चटर्जी ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज यानी शुक्रवार (21 मई) को विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को अपना इस्तीफा सौंपा। उनकी जगह पर ममता बनर्जी उपचुनाव लड़ेंगी। 


वहीं, पश्चिम बंगाल विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा, ‘मैंने चटर्जी से पूछा कि क्या उन्होंने स्वेच्छा से और बिना किसी दबाव के इस्तीफा दिया है? मैं संतुष्ट हूं और मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।’

शोभनदेव चटर्जी का बयान 
इधर, विधानसभा अध्यक्ष को इस्तीफा सौंपने के बाद चटर्जी ने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, 'मुख्यमंत्री भवानीपुर से दो बार जीत चुकी हैं। सभी पार्टी नेताओं ने चर्चा की और जब मैंने सुना कि वह यहां से चुनाव लड़ना चाहती हैं, तो मैंने सोचा कि मुझे अपनी सीट छोड़ देनी चाहिए, कोई दबाव नहीं है। किसी और में सरकार चलाने की हिम्मत नहीं है। मैंने उससे बात की। यह उनकी सीट थी, मैं बस इसकी रक्षा कर रहा था।'

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]