जगदलपुर : प्रशासन की दृष्टि से जिला कार्यालय के कर्मचारियों का किया गया पदस्थ शाखाओं में परिवर्तन
कलेक्टर श्री रजत बंसल द्वारा कार्यालयीन कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रशासनिक की दृष्टि से कलेक्टोरेट जगदलपुर के 07 कर्मचारियों को अलग-अलग शाखाओं में पदस्थ किया है।
इसके अंतर्गत श्रीमती विजयलक्ष्मी वर्मा सहायक ग्रेड-02 सांख्यिकी शाखा को शिकायत शाखा, श्रीमती सविता उइके सहायक ग्रेड-02 कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर को सांख्यिकी शाखा, श्री गिरीश पानीग्राही सहायक ग्रेड-03 प्रोटोकाल शाखा को शिकायत शाखा, श्री तोबीलाल पाण्डे सहायक ग्रेड-03 शिकायत शाखा को सहायक नाजिर नजारत शाखा, श्री सनत कुमार कश्यप सहायक ग्रेड-03 जिला कार्यालय जगदलपुर को वित्त शाखा, श्रीमती हीमा ध्रुव मार्को सहायक ग्रेड-03 शिकायत शाखा को विशेष भर्ती/विभागीय जांच शाखा एवं श्री बालमन कश्यप सहायक ग्रेड-03 आवक-जावक शाखा को प्रतिलिपिकार शाखा जिला कार्यालय जगदलपुर में पदस्थ किया गया है।

Post A Comment
No comments :