Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

जगदलपुर : कलेक्टर ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण


कलेक्टर श्री रजत बंसल ने शनिवार को जगदलपुर शहर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया। जिसमें उन्होंने दलपत सागर, बस्तर आर्ट गैलरी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया। दलपत सागर में टो वाल के निर्माण का निरीक्षण किया साथ ही  पाथ वे के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने के साथ ही आईलैंड के विकास कार्य को जल्द तय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिया, वहीं आईलैंड मे डिजाइनिंग लाइटिंग की व्यवस्था के संबंध में भी निर्देश दिए। उन्होंने यहां पार्किंग क्षेत्र के निर्माण के संबंध में भी अधिकारियों को निर्देशित किया।

    कलेक्टर श्री बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि दलपत सागर के सभी निर्माण कार्य तय सीमा मे पूरा करना है किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने दलपत सागर के समीप बस्तर आर्ट गैलरी के  निर्माण की प्रगति का अवलोकन भी किया। उन्होंने समस्त  कार्यो  का अवलोकन करते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पार्षद श्री योगेंद्र पांडे, एसडीएम श्री जी एस मरकाम, जगदलपुर नगर निगम के आयुक्त श्री प्रेम पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बत्रा सहित अधिकारीगण उपस्थित थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]