Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अम्बिकापुर : बंदी की मृत्यु पर दंडाधिकारी जांच हेतु अधिकारी नियुक्त


कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा के द्वारा केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में सजा भुगत रहे जशपुर जिले के ग्राम बासेन निवासी बंदी श्री नइहर साय का मेडिकल कालेज अस्पताल अम्बिकापुर में उपचार के दौरान मृत्यु होने पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री प्रदीप साहू को जांच हेतु दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है।
आदेश में कहा गया है कि श्री नइहर साय  को जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर  द्वारा  10 वर्ष कारावास एवं अर्थदंड 500 रुपये या 3 माह अतिरिक्त कारावास के दंड से दण्डित करने के फलस्वरूप आगामी सजा भगताये जाने हेतु जिला जेल जशपुर से स्थानांतरण पर 2 अक्टूबर 2016 को   केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में  प्रविष्ट कोकर सजा भुगत रहा था। बंदी को जेल चिकित्सक की परामर्श पर उपचार हेतु 13 मई 2021 को मेडिकल कॉलेज अम्बिकापुर लाया गया जहां भर्ती कर ईलाज किया जा रहा  था। ईलाज के दौरान 16 मई 2021 को  रात्रि  10ः55 बजे  मेडिकल कॉलेज अस्पताल  में बंदी की मृत्यु हो गई ।  
कलेक्टर ने दण्डाधिकारी जांच में बंदी की जेल प्रवेश के समय का स्वास्थ्य, कब बीमार हुआ और मेडिकल कालेज कब लाया गया, किसके द्वारा कब ईलाज किया गया और इलाज के दौरान  कौन-कौंन से दवाई दी गई। बंदी को समुचित चिकित्सा उपलब्ध कराई या नही, बंदी को शारीरिक या मानसिक यातना तो नही दी गई, अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कोई लापरवाही तो नहीं की गई , इन तथ्यों  पर जांच  कर एक माह में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]