Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बेरहम: मास्क नहीं लगाया तो पुलिसवालों ने महिला को लात-घूंसों से पीटा, बाल पकड़ सड़क पर घसीटा

जब पुलिसकर्मी मास्क न लगाने वाली महिला को वैन में नहीं बैठा पाई तो उसे पीटने लगी। पहले महिला को थप्पड़ मारे गए, फिर लात-घूंसे बरसा दिए गए।

मास्क नहीं लगाया तो बेरहम हुई मध्यप्रदेश पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

देश के अलग-अलग इलाकों में लॉकडाउन उल्लंघन के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाती है। इस बीच मध्यप्रदेश के सागर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मास्क न लगाने पर पुलिस ने बेरहमी की इंतहा कर दी। उन्होंने महिला को पहले लात-घूंसों से पीटा। साथ ही, उसे खींचकर गाड़ी में डालने की कोशिश भी की।

पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो मध्यप्रदेश के सागर जिले का बताया जा रहा है। यहां गांधी चौक के पास बुधवार (19 मई) को एक महिला अपनी बेटी के साथ सामान खरीदने बाजार जा रही थी। महिला ने मास्क नहीं लगा रखा था, जबकि बेटी ने दुपट्टे से मुंह ढंका हुआ था। रास्ते में पुलिसवालों ने महिला को रोक लिया और बदसलूकी करने लगे। 

गिड़गिड़ाती रही महिला, नहीं पसीजे पुलिसवाले
वायरल वीडियो में नजर आया कि पीड़ित महिला को दो पुलिसवालों ने पकड़ लिया। उसे फटकारने लगे। इस दौरान एक महिला पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थी। उसने पीड़िता को पकड़ लिया और थाने ले जाने के लिए उसे जबरन पुलिस वैन में बैठाने की कोशिश करने लगी। हालांकि, महिला वैन में बैठने का विरोध करती रही। इस दौरान बेटी ने भी अपनी मां को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुई। वहीं, पीड़िता छोड़ दो-छोड़ दो की गुहार लगाती रही, लेकिन पुलिसवालों को तरस नहीं आया।

जानकारी के मुताबिक
जब पुलिसकर्मी मास्क न लगाने वाली महिला को वैन में नहीं बैठा पाई तो उसे पीटने लगी। पहले महिला को थप्पड़ मारे गए, फिर लात-घूंसे बरसा दिए गए। इसके बाद भी पुलिसकर्मी का दिल नहीं भरा तो उसने पीड़िता के बाल पकड़ लिए और उसे सड़क पर घसीटा। इस दौरान कई पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद थे, लेकिन वे तमाशबीन बने रहे। गौरतलब है कि कोरोना की पाबंदियां लागू कराने के लिए पुलिस के सख्त रवैये का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी पुलिस की अभद्रता के कई मामले सामने आ चुके हैं।



Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]