Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'सूर्यवंशी' और 'बेल बॉटम' की रिलीज पर अक्षय कुमार का बयान, फैन्स को लगेगा झटका


बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की कई फिल्में कतार में हैं। ऐसे में फैन्स को भी उनकी अपकमिंग फिल्मों का बेसब्री से इंतजार भी है। इस बीच अक्षय कुमार ने उनकी दो अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक बड़ी जानकारी फैन्स के साथ शेयर की है। हालांकि ये खबर अक्षय के फैन्स को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।

प्यार के लिए दिया धन्यवाद
दरअसल तरण आदर्श के सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्मों सूर्यवंशी और बेल बॉटम को लेकर एक नोट जारी किया है। अपने नोट में अक्षय ने कहा, 'सूर्यवंशी और बेल बॉटम की रिलीज को लेकर अपने फैन्स के उत्साह और उत्सुकता को देखकर मैं कृतज्ञ हू। इसके साथ ही मैं उनके प्यार के लिए सभी का अपने दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।' 

रिलीज डेट पर निर्माता कर रहे काम
अक्षय कुमार अपने नोट में आगे लिखते हैं, 'हालांकि, फिलहाल यह कहना पूरी तरह कयास ही है कि दोनों फिल्में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होंगी। दोनों फिल्मों के निर्माता रिलीज की तारीखों पर काम कर रहे हैं और सही समय पर इसकी घोषणा करेंगे।' बता दें कि अक्षय कुमार की इन दोनों फिल्मों का फैन्स को बेसब्री से इंतजार है, लेकिन कोविड के चलते इन फिल्मों की रिलीज में देरी हो रही है।

अक्षय कुमार के प्रोजेक्टस
गौरतलब है कि एक ओर अक्षय जहां कुछ वक्त पहले तक फिल्म राम सेतु के शूट में बिजी थे तो दूसरी ओर वो फिल्म अतरंगी रे का शूट पूरा कर चुके हैं। अतरंगी रे में उनके साथ सारा अली खान और धनुष नजर आएंगे। इसके अलावा अक्षय की सूर्यवंशी भी रिलीज के लिए तैयार है, लेकिन कोविड के चलते इसकी रिलीज फंसी है। इन सभी फिल्मों के साथ ही अक्षय कुमार के पास पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन और बेल बॉटम भी है।

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]