रायपुर : राज्यपाल ने सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी श्री नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने सेवानिवृत्त आई.ए.एस. अधिकारी एवं सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ के महासचिव तथा अखिल गोंडवाना गोंड़ महासभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नवल सिंह मंडावी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Post A Comment
No comments :