6 दिन पहले हुई पत्नी की मौत, अब कोरोना ने पुलिस पति को भी छीन लिया, अनाथ हो गईं दो बच्चियां
कोरोना वायरस की दूसरी लहर किस कदर खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक सप्ताह के भीतर ही पति-पत्नी दोनों की जान चली गई। महाराष्ट्र में हेड कॉन्स्टेबल का कोरोना से निधन हो गया। पत्नी की मौत के 6 दिन बाद ही महाराष्ट्र इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट से जुड़े हेड कॉन्स्टेबल कोरोना की वजह से इस दुनिया से चल बसे। इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मृतक पुलिसवाले की पहचान प्रमोद नारायण राव गजभैये के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 51 साल थी। 29 अप्रैल को उन्हें कोरोना हो गया था, जिसके इलाज के लिए वह नागपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे। मगर बुधवार को उन्होंने अस्पताल में ही आखिरी सांस ली।
अधिकारी ने कहा कि छह दिन पहले उनकी पत्नी की भी कोरोना से मौत हो गई थी। उनकी पत्नी वर्धा में राजगार गारंटी योजना के कार्यालय में कार्यरत थीं। 13 मई को उनकी कोरोना से मौत हो गई। इस कपल की दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र क्रमश: 10 और 14 साल है। बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से नागपुर में अब तक 22 पुलिस के जवान अपनी जान गंवा चुके हैं।
Labels
Health

Post A Comment
No comments :