Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

दिल्ली में 31 मई से चालू होगी अनलॉक प्रक्रिया, सबसे पहले निर्माण गतिविधियां और फैक्ट्रियां होंगी शुरू


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 31 मई से चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने के क्रम में सबसे पहले कंस्ट्रक्शन और फैक्ट्रियों की आर्थिक गतिविधियों को फिर से का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने काफी हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर काबू पा लिया है और अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी। हालांकि उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग अभी खत्म नहीं हुई है।

केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार कम हो रहे हैं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण दर 1.5% रही और कोरोना के करीब 1100 मामले आए हैं। इसे देखते हुए कंस्ट्रक्शन गतिविधियों और फैक्ट्रियों को सोमवार सुबह से खोला जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के कम होते मामलों के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में अनलॉक (पाबंदियों से ढील) की प्रक्रिया पर चर्चा करने के लिए आज हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक में उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ हुई चर्चा के दौरान इस पर सहमति बनी है। बैठक में यह फैसला लिया गया है कि लॉकडाउन धीरे-धीरे हटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह लॉकडाउन सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। उसके बाद हम अनलॉक करने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस प्रक्रिया में हमें निचले वर्ग- दिहाड़ी मजदूर, श्रमिकों, प्रवासी कामगारों का सबसे पहले ध्यान रखना होगा। केजरीवाल ने कहा कि फैसला किया गया है कि कारखानों को खोला जाएगा और निर्माण गतिविधियों को अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि हर सप्ताह, विशेषज्ञों एवं जनता की राय के आधार पर सरकार अनलॉक की प्रक्रिया को जारी रखेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हफ्ते दर हफ्ते जनता के सुझावों और विशेषज्ञों की राय के आधार पर इसी तरह धीरे-धीरे लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया जारी रखेंगे, बशर्ते कोरोना फिर से बढ़ने नहीं लगे।


गौरतलब है कि गत शनिवार को दिल्ली में लॉकडाउन की मियाद बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि अगर कोविड-19 के मामलों और संक्रमण दर में कमी का सिलसिला जारी रहा तो 31 मई से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी सारी समस्याओं का सामना करने के बाद, हमने दूसरी लहर पर कुछ हद तक काबू पा लिया है। इसका यह मतलब नहीं है कि लड़ाई खत्म हो गई है। फिलहाल के लिए स्थिति नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटों में संक्रमण की दर करीब 1.5 प्रतिशत रही है।  

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]