Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से 12 की मौत, CM योगी का दोषियों पर NSA लगाने का आदेश


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि एक को गंभीर हालत में जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर डीएम-एसपी के अलावा एसडीएम रंजीत सिंह, जिला आबकारी अधिकारी और वन अधिकारी भी पहुंचे हैं। गांव के दो देसी शराब के ठेके को सील करा दिया गया है। अलीगढ़ के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने कहा कि  मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी निकल कर आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मामले की जानकारी होने पर सीएम योगी ने संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएम ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि दोषियों पर तत्काल एनएसए की कार्रवाई की जाए। सीएम योगी ने आबकारी और गृह विभाग के अधिकारियों को तलब किया है। दोषियों की संपत्ति जब्त कर नीलामी होगी और उससे मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा।

एसडीएम कोल रंजीत सिंह ने बताया कि गांव करसुआ में 9 लोग और छेरत में 3 लोगों की जहरीली शराब पीने जाने गईं हैं। जिन लोगों की मौत हुई है। अभी उनके परिजनों ने बताया है कि गांव ही ठेके से शराब खरीद कर पी थी। मरने वालों में दो करसुआ में स्थित एचपी गैस बॉटलिंग प्लांट के ड्राइवर हैं। वहीं तीन मृतक गांव के ही रहने वाले हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उधर, 12 मौतों के बाद गांवों में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीणों में गुस्सा है। ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]